Kangra: 5 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा रोशन लाल, जर्जर घर और बिना बिजली के गुजर रही जिंदगी, समाजसेवी के डी राणा ने उठाए बड़े सवाल

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा की नंदरुल पंचायत के निवासी रोशन लाल को अब तक न मिला सरकारी आवास और न बिजली की सुविधा, समाजसेवी के डी राणा ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

कांगड़ा, 14 जुलाई 2026: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नंदरुल के निवासी रोशन लाल की हालत इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। समाजसेवी के डी राणा ने उनके घर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दावा किया कि परिवार बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने को मजबूर है। उनके अनुसार रोशन लाल के पास न पर्याप्त भोजन की व्यवस्था है और न ही सम्मानपूर्वक जीवन जीने के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं।

समाजसेवी के डी राणा ने बताया कि रोशन लाल पिछले पांच वर्षों से सरकारी आवास योजना के तहत घर मिलने की उम्मीद में लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की नजर में रोशन लाल का जर्जर मकान अभी भी रहने योग्य माना जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि मकान की दीवारों में बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं और बरसात के मौसम में यह कभी भी गिर सकता है।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि आज के दौर में भी रोशन लाल के घर बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है। सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत जरूरतमंद परिवारों तक बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने का प्रावधान है, लेकिन उन्हें अब तक इसका लाभ नहीं मिला है। समाजसेवी के डी राणा का कहना है कि गरीबी किसी का अपराध नहीं है और हर नागरिक को सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है।

के डी राणा ने प्रशासन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों से मांग की है कि रोशन लाल के मामले की तत्काल जांच कर उन्हें सरकारी आवास, बिजली और अन्य आवश्यक योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के बड़े-बड़े दावों की वास्तविकता जमीनी स्तर पर कुछ और ही दिखाई देती है, क्योंकि जरूरतमंद लोगों तक उनका लाभ समय पर नहीं पहुंच पा रहा है।

Advertisement

समाजसेवी के डी राणा ने यह भी कहा कि रोशन लाल का मकान इतना जर्जर हो चुका है कि वह कभी भी गिर सकता है, लेकिन स्थानीय पंचायत और प्रशासन इस ओर ध्यान देने के बजाय मानो किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मानवीय आधार पर तत्काल कार्रवाई करने की अपील की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।