Bilaspur: पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी 2 महीने बाद गिरफ्तार, जानिए कैसे पुलिस के हत्थे चढ़ा

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर पुलिस को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में जेल से पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ मुख्य आरोपी करीब दो महीने बाद आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। विशेष टीम ने तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचनाओं के आधार पर हरियाणा के झज्जर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। अब उससे पूछताछ कर फरारी के दौरान मदद करने वालों का भी पता लगाया जाएगा।

Advertisement

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अजय कुमार निवासी गोयला ताला, तहसील बादली, जिला झज्जर (हरियाणा) के रूप में हुई है। अजय कुमार 14 मार्च को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में न्यायिक हिरासत में था। हालांकि 14 मई को अदालत में पेशी के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया कि 14 मई को बिलासपुर पुलिस आरोपी को पेशी के लिए हरियाणा लेकर गई थी। अदालत से लौटते समय आरोपी अचानक पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इस घटना के बाद आरोपी को लेकर गए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में यह भी सामने आया कि पेशी के बाद आरोपी और दोनों पुलिसकर्मी आरोपी के रिश्तेदार की गाड़ी में उसके घर पहुंचे थे, जहां उन्होंने भोजन किया। इसके बाद वे उसी वाहन से टिकरी बॉर्डर पहुंचे और बस का इंतजार करते समय आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

आरोपी के फरार होने के बाद दिल्ली में भी अलग से मामला दर्ज किया गया था। तब से पुलिस की कई टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचनाओं के आधार पर कई स्थानों पर दबिश देने के बाद आखिरकार पुलिस ने झज्जर से उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को जल्द ही बिलासपुर लाया जाएगा। यहां उससे पूछताछ कर यह पता लगाया जाएगा कि फरारी के दौरान उसे किसने मदद पहुंचाई और उसके भागने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।