पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह, उपलब्धियों के साथ सृष्टि गुप्ता ने ली विदाई; जानिए कौन हैं 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी जिन्होंने संभाली बड़ी जिम्मेदारी

Date:

--Advertisement--

पंचकूला। पंचकूला पुलिस में सोमवार को बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। उपलब्धियों और सम्मान के साथ डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने पंचकूला को विदाई दी, जबकि उनकी जगह 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने नई डीसीपी के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इस बदलाव के साथ ही अदिति सिंह अब पंचकूला पुलिस की कमान संभालेंगी।

Advertisement

सेक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में आयोजित विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने डीसीपी सृष्टि गुप्ता को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उनके नेतृत्व, संवेदनशील कार्यशैली और जनहित से जुड़े कार्यों की जमकर सराहना की गई। समारोह में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत हुआ।

विदाई समारोह में सृष्टि गुप्ता ने कहा कि पंचकूला में मिली हर सफलता केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने 4 जून 2025 से 13 जुलाई 2026 तक डीसीपी के रूप में कार्य करते हुए सकारात्मक पुलिसिंग, जनसहभागिता और अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बनाया।

उनके कार्यकाल में महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। महिला संबंधी अपराधों में 26 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा वाहन चोरी के मामलों में 27.5 प्रतिशत, चोरी की घटनाओं में 31 प्रतिशत, स्नैचिंग में 30 प्रतिशत और सेंधमारी के मामलों में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। उन्होंने नशा विरोधी अभियान, गुमशुदा लोगों की त्वरित तलाश और मामलों की तेज जांच पर भी विशेष फोकस रखा।

Advertisement

सृष्टि गुप्ता ने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए कई पहल कीं। उन्होंने लोगों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुना, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर युवाओं को नशे और मोबाइल फोन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया तथा पुलिस कर्मियों को फिटनेस और बेहतर कार्य संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया।

अब पंचकूला की नई डीसीपी बनीं अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा की रहने वाली हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर आईपीएस अधिकारी बनने का सपना पूरा किया। वह 2021 बैच की हिमाचल प्रदेश कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले हिमाचल प्रदेश विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो में एसपी के पद पर कार्यरत थीं।

Advertisement

अप्रैल 2026 में अदिति सिंह का कैडर बदलकर हरियाणा कर दिया गया था। कैडर परिवर्तन का कारण हरियाणा कैडर के एक आईएएस अधिकारी से उनका विवाह है। अखिल भारतीय सेवा के नियमों के अनुसार विवाह के बाद अधिकारी दूसरे कैडर में स्थानांतरण के पात्र होते हैं। अब पंचकूला पुलिस की जिम्मेदारी संभालते हुए उनसे कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा को और मजबूत करने की उम्मीद की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिल-वाउचर में हेराफेरी कर सरकारी सब्सिडी लेने का आरोप, पिता-बेटे समेत 3 पर केस; जांच में चौंकाने वाले खुलासे

कांगड़ा के जवाली क्षेत्र में बागवानी विभाग की योजनाओं में फर्जी बिल-वाउचर और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए लाखों रुपये की सब्सिडी लेने के आरोप में पिता-बेटे समेत तीन लोगों पर केस दर्ज हुआ है। सतर्कता ब्यूरो की जांच में फर्जी बिल, रिकॉर्ड में विसंगतियां और सब्सिडी वाली योजनाओं में कथित अनियमितताओं के कई मामले सामने आए हैं।

बद्दी में बंद गोदाम पर देर रात छापा, 4 लाख प्रतिबंधित दवाएं और इंजेक्शन बरामद; कारोबारी पर NDPS एक्ट में केस

बद्दी में औषधि नियंत्रण विभाग और पुलिस ने बंद गोदाम पर छापा मारकर करीब चार लाख प्रतिबंधित गोलियां-कैपसूल और इंजेक्शन बरामद किए हैं। मामले में एएस केमिकल के मालिक अंकित शुक्ला के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

शिमला में मिठाइयों पर बड़ी कार्रवाई, कॉकरोच मिलने पर 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड; गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट

शिमला में खाद्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग ने मिठाई दुकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। बालूगंज में मिठाइयों में कॉकरोच मिलने पर दो प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि बस स्टैंड की दुकान में गुलाबजामुन में मरी मक्खियां मिलने पर 10 किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।