Kangra: 31 जुलाई तक बंद रहेगी बारा कोठा-अंखन खोला-सुधेड़ सड़क, सफर से पहले जरूर पढ़ लें प्रशासन का नया आदेश

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने बारा कोठा अंखन खोला-सुधेड़ सड़क को 10 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह फैसला सड़क पर स्लैब कलवर्ट निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए लिया गया है।

Advertisement

जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा द्वारा जारी आदेशों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का आवागमन नहीं होगा। प्रशासन ने यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किया है। इस अवधि में सभी वाहन एनएच-503 (धर्मशाला बाईपास रोड) के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

Advertisement

प्रशासन ने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक और अन्य सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन और अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

जिला प्रशासन ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान केवल वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें और यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करें। प्रशासन का कहना है कि इससे निर्माण कार्य सुरक्षित ढंग से समय पर पूरा किया जा सकेगा और लोगों को भविष्य में बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: अब गांव में ही मिलेंगी 170 से ज्यादा सरकारी सेवाएं, जिले में 14.89 करोड़ रुपये से स्थापित हुए 304 CSC सेंटर; कांगड़ा के...

कांगड़ा जिले में 14.89 करोड़ रुपये की लागत से 304 कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को 170 से अधिक डिजिटल और सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। इससे लोगों को घर के नजदीक सुविधाएं मिल रही हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं।

Kangra: शाहपुर में बेसहारा पशुओं से मुक्ति की ओर बड़ा कदम, 35 गोवंश को लूंथान गौसेवा सदन भेजा; आर्थिक सहयोग का भी आश्वासन

नगर पंचायत शाहपुर ने बेसहारा पशुओं की समस्या से निपटने की दिशा में पहल करते हुए 35 बेसहारा गोवंश को सात ट्रकों के माध्यम से श्री राधेश्याम गौ सेवा सदन, लूंथान भेजा। अभियान में विधायक केवल सिंह पठानिया सहित पार्षदों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय युवाओं ने सहयोग किया।

Hamirpur-Bilaspur: हमीरपुर और बिलासपुर के 9 उपमंडलों में चलेंगे नए ई-रिक्शा, सरकार ने तय किए 100 परमिट; जानें कहां मिलेगी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के नौ उपमंडलों में कुल 100 नए यात्री ई-रिक्शा परमिट जारी करने की अनुमति दी है। नए ई-रिक्शा निर्धारित उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर के दायरे में ही चल सकेंगे।

Solan: 8 साल की बच्ची की मौत से मचा हड़कंप, पिता के आरोपों के बाद मां गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बद्दी स्थित दखड़ू माजरा में आठ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पिता ने बच्ची के साथ मारपीट और खाना नहीं देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दम घुटने की आशंका है, जबकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।