Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के उपमंडल गगरेट के जोह बह क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहिंदर सिंह उर्फ कोको, उसके बेटे जिम्मी और उनके साथी प्रदीप के रूप में हुई है। रविवार को तीनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Advertisement

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस घटना के पीछे अवैध शराब के कारोबार को लेकर चल रहा विवाद मुख्य वजह हो सकता है। जांच के अनुसार आरोपी मोहिंदर सिंह कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार करता है। कुछ दिन पहले पंजाब से आए एक शराब कारोबारी के बाऊंसरों ने उसे कथित रूप से कारोबार बंद करने की धमकी दी थी। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश रखे हुए था।

पुलिस के अनुसार शनिवार को शराब कारोबारी के करिंदे परमिंदर और धर्मेंद्र कार से जोह से डंगोह की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोहिंदर सिंह और उसके दोनों साथी पहले से वाहन लेकर खड़े थे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर मोहिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी, जो देहरा (फतेहपुर) निवासी धर्मेंद्र सिंह की टांग में जा लगी।

Advertisement

घायल धर्मेंद्र सिंह का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज, कांगड़ा में चल रहा है और पुलिस के अनुसार वह खतरे से बाहर है। पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर लिए हैं। रविवार को धर्मशाला से आई फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए।

मामले में पंजाब से बाऊंसर बुलाकर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के पहलू पर ऊना के पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने कड़ा संज्ञान लिया है। जानकारी छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने संबंधित एसएचओ और चौकी प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई है।

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 126(2) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर अनुराग ठाकुर का निशाना, बोले- राजनीतिक अड्डा बनाना दुर्भाग्यपूर्ण

दिल्ली स्थित हिमाचल भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जमावड़े पर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी परिसर का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है और कहा कि हिमाचल भवन का उपयोग प्रदेश के लोगों तथा सरकारी कामकाज के लिए होना चाहिए।

हिमाचल के सभी निजी विश्वविद्यालयों की सुरक्षा होगी और सख्त, छात्रावासों से लेकर प्रवेश द्वार तक बढ़ेगी निगरानी

हिमाचल प्रदेश के 17 निजी विश्वविद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस मुख्यालय शिमला में अहम बैठक हुई। डीजीपी अशोक तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रवेश द्वारों की निगरानी, छात्रावासों की सुरक्षा, आगंतुकों के सत्यापन और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाने समेत कई कदमों पर चर्चा की गई।

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू-अग्निहोत्री समेत हिमाचल के कई नेता हुए शामिल

वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन में हिमाचल कांग्रेस ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वहीं, मुख्यमंत्री 14 और 15 अक्टूबर को लाहौल-स्पीति के दौरे पर रहेंगे।

Kangra: शाहपुर के सरकारी स्कूल में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, BMO शाहपुर डॉ. कविता ठाकुर और प्रधानाचार्य सुभाष चंद की मौजूदगी में...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में HPV वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। BMO डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुभाष चंद सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को HPV वैक्सीन के महत्व की जानकारी दी।