Kangra: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने इंदौरा में जन समस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 22 नवंबर – उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि आम लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। शुक्रवार को इंदौरा में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों को मिशन मोड में निपटाने के निर्देश दिए और पटवार सर्कल स्तर पर मामलों की नियमित माॅनिटरिंग पर जोर दिया।

उपायुक्त बैरवा ने बताया कि राजस्व मामलों के कारण लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। जैसे कि तकसीम, इन्तकाल, और निशानदेही जैसे कार्यों के लिए आम आदमी को राजस्व अधिकारियों से मुलाकात करनी पड़ती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ये मामले सप्ताहवार और दैनिक आधार पर निपटाने का प्रयास करें ताकि जनता को शीघ्र राहत मिले।

Advertisement – HIM Live Tv

इसके अलावा, उन्होंने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को आरएमएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करने और ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को समय पर हल करने का सुझाव दिया। उपायुक्त ने कहा कि उपमंडल स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएँ और भूमिहीन लोगों को दो या तीन बिस्वा जमीन उपलब्ध कराने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए।

निर्माण कार्यों का निरीक्षण

बैठक के बाद डीसी हेमराज बैरवा ने विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सिविल अस्पताल और मिनी सचिवालय का दौरा कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इंदौरा का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्टाफ से विभिन्न गतिविधियों के बारे में चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा और सुविधाओं पर फीडबैक भी ली।

इस अवसर पर उपायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र का भी दौरा किया ताकि क्षेत्रीय आर्थिक विकास में तेजी लाई जा सके। उनके साथ एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर भी मौजूद रहे और आवश्यक निर्देश जारी किए गए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।