Kangra: राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में सड़क सुरक्षा व राष्ट्रीय सेवा योजना का एक दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक संपन्न

Date:

--Advertisement--

राजकीय महाविद्यालय बड़ोह में दिनांक 22 नवंबर, 2024 को रोड सेफ्टी क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा एक दिवसीय सड़क सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के महत्व और इसके नियमों के बारे में जागरूक करना था।

रोड सेफ्टी क्लब के समन्वयक प्रोफेसर अमित शर्मा ने स्वयंसेवकों को राजमार्गों पर लगे संकेतों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अनिवार्य, चेतावनी देने वाले और जानकारी देने वाले चिन्हों का विस्तृत विवरण दिया और समझाया कि इनका पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि चिंता का विषय है, लेकिन यदि हम सड़क पर चलते समय निर्देशों का पालन करें तो इन घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।

Advertisement – HIM Live Tv

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी प्रोफेसर विनोद कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को सामुदायिक सौहार्द के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि एकता और सद्भावना से समाज में सकारात्मकता बढ़ाई जा सकती है। शिविर के दौरान रोड सेफ्टी और NSS इकाई के स्वयंसेवकों ने कॉलेज मैदान की सफाई भी की, जिससे स्वच्छता का संदेश दिया गया।

अगले दिन, 23 नवंबर, 2024 को होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स क्लब के समन्वयक प्रोफेसर अमित शर्मा और प्रोफेसर महेंद्र कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर नीरज शर्मा ने स्वयंसेवियों के इस कार्य की सराहना की और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

NHM Salary Hike: हिमाचल में 7 साल सेवा वाले कर्मचारियों की सैलरी बढ़ी, 56,100 रुपये तक होगी बेस सैलरी; जानें 3% और 5% बढ़ोतरी...

हिमाचल प्रदेश में NHM के अनुबंध कर्मचारियों के वेतन ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। सात साल की सेवा पूरी करने वालों को 56,100 रुपये तक की संशोधित बेस सैलरी, 3 फीसदी एकमुश्त बढ़ोतरी और 2027 से सालाना 3 फीसदी इंक्रीमेंट मिलेगा।

हिमाचल में पेंशनरों और कर्मचारियों के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- 15% DA और 2016 के वित्तीय लाभ लंबित;...

धर्मशाला में भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 15 प्रतिशत डीए और वर्ष 2016 के वित्तीय लाभ लंबित हैं। वहीं घनश्याम शर्मा ने भी पेंशनरों की मांगें जल्द पूरी करने की मांग उठाई।

हिमाचल में फिर बिगड़े हालात, 125 सड़कें बंद; मंडी में 111.6 MM बारिश, जानें कांगड़ा, कुल्लू, शिमला समेत किन जिलों में क्या हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून की जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। रविवार शाम तक भू-स्खलन के कारण 125 सड़कें बंद रहीं। मंडी में 111.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि मानसून सीजन में अब तक 230 लोगों की मौत हो चुकी है।

सांगला-छितकुल मार्ग पर बड़ा हादसा, 120 मीटर गहरी खाई में गिरी कार; DRDA अधिकारी की मौके पर मौत

किन्नौर के सांगला-छितकुल सड़क मार्ग पर बटसेरी के समीप रविवार सुबह कार करीब 120 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में DRDA के जिला प्रोग्राम मैनेजर कमल मेहता की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।