Kangra: नशे की गिरफ्त ने ली एक युवक की जान, 4 दिन पहले ही जेल से हुआ था रिहा

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां के पास स्थित रजियाणा गांव में नशे की वजह से एक और युवा की दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने रजियाणा स्कूल के पास झाड़ियों में एक युवक की लाश देखी और तुरंत इसकी जानकारी नगरोटा बगवां पुलिस को दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है, जो रजियाणा 53 मील गांव का निवासी था।

पुलिस के मुताबिक, राहुल 28 अक्टूबर को चोरी के मामले में जेल गया था और 30 अक्टूबर को उसे अदालत से जमानत मिली थी। घर लौटने के अगले ही दिन से वह लापता था, और परिवार ने उसे हर जगह ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। राहुल की लाश मंगलवार को जब ग्रामीणों ने देखी तो मामले ने सनसनी फैला दी।

राहुल के पिता ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से नशे का आदी था और कई बार नशे की लत के चलते उसे कानूनी पचड़ों में फंसना पड़ा। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इस मामले की जांच कर रहे एसएचओ नगरोटा बगवां चमन लाल ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने फिलहाल मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, और मौत के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।