Mandi: SDM ने बाल गृह भरनाल में दीपावली की खुशियाँ बाँटी, पढ़ें पूरी खबर!

Date:

--Advertisement--

दीपावली के पावन अवसर पर सरकाघाट के एसडीएम ने 30 अक्टूबर को बाल गृह भरनाल का दौरा कर बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटी। उन्होंने बच्चों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और मिठाई व उपहार भेंट किए, जिससे बच्चों का उत्साह और बढ़ गया।

एसडीएम ने बच्चों से मिलकर उनके जीवन के लक्ष्यों के बारे में जाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। बातचीत के दौरान, उन्होंने बच्चों को नए ऊंचाइयों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी और सुरक्षित रूप से दीपावली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह पर्व सबके जीवन में खुशियाँ, समृद्धि और प्रगति लेकर आए।

बाल गृह में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए एसडीएम ने स्टाफ को आश्वासन दिया कि बच्चों के लिए सुविधाओं को और बेहतर बनाने में सहायता प्रदान की जाएगी। बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना के साथ उन्होंने इस दौरे को पूरा किया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: पपरोला आयुर्वेदिक कॉलेज में क्रिकेट का रोमांच, डॉ. सत्येन्द्र कालिया की स्मृति में तीन दिवसीय टूर्नामेंट शुरू

कांगड़ा के पपरोला स्थित राजीव गांधी राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय में डॉ. सत्येन्द्र कालिया मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में UG-PG विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और AMOs की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

Himachal: सुक्खू सरकार के बजट पर जयराम ठाकुर का बड़ा हमला, बोले- 8 महीने में 43% बढ़ा राजकोषीय घाटा; वित्तीय कुप्रबंधन के दावों से...

हिमाचल के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार के बजट और वित्तीय प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि आठ महीने में राजकोषीय घाटा 43.4 प्रतिशत बढ़कर 13,836 करोड़ रुपये हो गया।

Himachal Education: 21वें से पांचवें स्थान पर पहुंचा हिमाचल, CM सुक्खू ने बताया शिक्षा में कैसे बदली प्रदेश की तस्वीर; 3,000 शिक्षकों की भर्ती...

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गुणात्मक शिक्षा में हिमाचल 2021 के 21वें स्थान से अब देश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने 156 सीबीएसई स्कूलों, 100 नए स्कूलों की तैयारी और शिक्षा ऋण योजना की जानकारी दी।

Himachal Politics: 13,836 करोड़ तक पहुंच सकता है प्रदेश का राजकोषीय घाटा, विपिन परमार ने सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

भाजपा उपाध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने हिमाचल की आर्थिक स्थिति को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि 2026-27 में प्रदेश का राजकोषीय घाटा 13,836.84 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है और कांग्रेस की चुनावी गारंटियों पर भी सवाल उठाए।