Mandi: मंडी में आपदा राहत कार्यों के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने आज लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उपायुक्त कार्यालय मंडी में यह समझौता उपायुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में किया गया। इस समझौते का उद्देश्य बरसात के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करना है, जिसमें राज्य आपदा शमन निधि (SDMF) से धनराशि का उपयोग किया जाएगा।

समझौता ज्ञापन के तहत 2 करोड़ 43 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग को विश्वकर्मा मंदिर के पास पिछले वर्ष हुए भूस्खलन के राहत कार्यों के लिए पहली किश्त के रूप में 49 लाख 93 हजार रुपये दिए गए हैं। जल शक्ति विभाग को ब्यास नदी और इसकी सहायक नदियों पार्वती और तीर्थन के तट पर पलचान से थलौट और पंडोह से मंडी तक बाढ़ नियंत्रण कार्यों के लिए 1.93 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विभागों को निर्देश दिए कि वे निविदा प्रक्रिया को एक महीने के भीतर पूरा करें ताकि प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। मंडी शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक के पास का कार्य प्राथमिकता में रखा गया है ताकि वहां स्थित घरों, पैदल यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। साथ ही उन्होंने सभी विभागों को मापदंडों और दिशानिर्देशों का पालन करने के लिए कहा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डी.के. वर्मा और जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता प्रभात चंद्र शर्मा उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।

Kangra: नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती, अब मरीजों को नहीं लगाने पड़ेंगे दूसरे अस्पतालों के चक्कर

नूरपुर सिविल अस्पताल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो स्त्री रोग विशेषज्ञ और एक मनोचिकित्सक की नियुक्ति से स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।