Kangra: मुख्यमंत्री ने टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से बने ट्रामा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर के लिए मशीनरी और उपकरणों की खरीद पर 6 करोड़ रुपये, निर्माण कार्यों पर 1.50 करोड़ रुपये और अन्य सेवाओं पर 2.77 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ट्रामा सेंटर के लिए विभिन्न श्रेणियों के 95 पद स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें न्यूरो सर्जन, एनेस्थीटिस्ट, ऑर्थोपेडिक सर्जन, कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी, स्टाफ नर्स, नर्सिंग अटेंडेंट, ऑपरेशन थियेटर तकनीशियन, रेडियोग्राफर, लैब तकनीशियन और मल्टीटास्क वर्कर के पद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 72 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है।

टांडा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों में सुविधाओं को धीरे-धीरे बढ़ा रही है। सरकार का उद्देश्य राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले चिकित्सा विकल्प प्रदान करना है, ताकि मरीजों को महंगे उपचार के लिए कहीं और जाने की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में हर साल लगभग 5.89 लाख मरीज इलाज के लिए आते हैं, इस दृष्टिगत सुधारों की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि टांडा में एक उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी और पुरानी तकनीक के साथ बेहतरीन देखभाल सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्रों को प्राथमिकता देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने बताया कि टांडा मेडिकल कॉलेज में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। कार्डियालॉजी विभाग में नई प्रक्रियाएं शुरू की गई हैं, जिनमें सफल वाल्व रिप्लेसमेंट और हृदय ट्यूमर सर्जरी शामिल हैं। इसके अलावा, रेनल डिनर्वेशन की भी शुरूआत की गई है। उन्होंने टांडा मेडिकल कॉलेज में पैट स्कैन मशीनें और रोबोटिक सर्जरी सुविधाएं स्थापित करने की योजनाओं पर भी चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जहां मरीजों की संख्या अधिक है, वहां डॉक्टरों की नियुक्ति और सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉक्टर-मरीज अनुपात में सुधार के लिए साक्षात्कार चल रहे हैं और नर्सों तथा पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती प्रक्रिया जारी है। टांडा मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों के लिए नए आवासीय परिसर का निर्माण किया जाएगा, ताकि उन्हें बेहतर कार्यस्थल और आवासीय सुविधाएं मिल सकें।

इस अवसर पर अन्य अधिकारियों और नेताओं ने भी विचार साझा किए। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुबीर सिंह बाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज में सुधार के लिए अपने सुझाव दिए और मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ का रिजल्ट जारी, इन टिकट नंबरों ने जीते स्कूटी, लैपटॉप और LED टीवी समेत बड़े इनाम; देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 15 अगस्त को आयोजित रेडक्रॉस लक्की ड्रॉ के परिणाम घोषित हो गए हैं। टिकट नंबर 008009 ने स्कूटी, 046049 ने लैपटॉप और 037708 ने 32 इंच एलईडी टीवी जीता है। यहां देखें सभी विजेता टिकट नंबर और पुरस्कारों की पूरी जानकारी।

मंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2016 के केस में घोषित PO कालिया भियूली से गिरफ्तार; पढ़ें पूरी खबर

मंडी पुलिस की पीओ सेल टीम ने 19 अगस्त 2026 को भियूली निवासी घोषित अपराधी कालिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को 23 मार्च 2026 को मंडी कोर्ट ने घोषित अपराधी घोषित किया था और वह 2016 में दर्ज एफआईआर से जुड़े मामले में वांछित था।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा में दिन-रात जुटी जल शक्ति विभाग की टीम सम्मानित, केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सराहा

बोह घाटी में क्लाउडबर्स्ट और भारी बारिश से आई आपदा के दौरान पेयजल योजनाओं को बहाल करने और लोगों को सुविधा पहुंचाने के लिए दिन-रात काम करने वाले जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को केवल सिंह पठानिया ने सम्मानित किया।

77वें वन महोत्सव में रिड़कमार पहुंचे केवल सिंह पठानिया, देवदार का पौधा रोपकर किया वन महोत्सव का आगाज; सुनीता देवी को 1.23 लाख की...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रिड़कमार में 77वें वन महोत्सव एवं पौधारोपण कार्यक्रम में देवदार का पौधा रोपकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में वन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और रूलेड की सुनीता देवी को विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 1.23 लाख रुपये की एफडी भेंट की।