Kangra: पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल लाइन की बहाली के लिए नंदपुर में जनता ने किया विरोध प्रदर्शन

Date:

--Advertisement--

नगरोटा सूरियां: कांगड़ा जिले के नंदपुर में रविवार को पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेल मार्ग पर रेलगाड़ियों की बहाली में हो रही देरी को लेकर लोगों ने रेलवे विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। नंदपुर विकास संघर्ष समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने रोष रैली निकाली और रेलवे विभाग की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर की। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि रेलवे बोर्ड ने एक सप्ताह के भीतर रेलगाड़ियां बहाल नहीं कीं, तो लोग सड़कों पर उतरकर चक्का जाम करेंगे।

नंदपुर भटोली के रैना तालाब के पास लोग तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंचे। लोगों ने “डीआरएम फिरोजपुर होश में आओ,” “कांगड़ा घाटी की ट्रेनें बहाल करो,” “रानीताल से मलबा हटाओ,” और “नूरपुर से गुलेर तक ट्रेनें बहाल करो” जैसे नारे लगाए। संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुख लाल गोदारा ने कहा कि नूरपुर से गुलेर तक सफल ट्रायल के बावजूद आज तक रेलगाड़ियों को बहाल नहीं किया गया है, जबकि जोगिंद्रनगर से कांगड़ा तक दो ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

उन्होंने रेलवे प्रबंधक पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद हर बरसात में फिरोजपुर रेलवे मंडल ट्रेनें बंद कर देता है। पीसी विश्वकर्मा, जिन्होंने पहले दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दिया था, ने कहा कि विभाग के पास ट्रैक रखरखाव के लिए आधुनिक संसाधन हैं, लेकिन वे इस्तेमाल नहीं किए जा रहे।

समिति के उपाध्यक्ष सुदेश धीमान ने कहा कि रानीताल में लगभग 100 मीटर रेल ट्रैक पर गिरे मलबे को हटाने में केवल 15 दिन लग सकते थे, लेकिन यह काम अब तक अधूरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नूरपुर से गुलेर तक रेलगाड़ियों को एक हफ्ते में बहाल नहीं किया गया, तो जनता उग्र आंदोलन करेगी और इसके परिणामस्वरूप प्रशासन जवाबदेह होगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर शाहपुर में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि, भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा ने सैनिकों संग किया नमन

शाहपुर में कारगिल विजय दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में भाजपा नेता कमल कुमार शर्मा, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने कारगिल के अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के पिता हवलदार गर्ज सिंह का सम्मान किया गया और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

Kangra: कारगिल विजय दिवस पर कांगड़ा में शहीदों को श्रद्धांजलि, विवेक चौहान बोले- अमर बलिदान हमेशा देता रहेगा प्रेरणा

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला स्थित उपायुक्त कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी तथा राष्ट्र रक्षा की शपथ ली। सहायक आयुक्त विवेक चौहान ने कारगिल के वीर सैनिकों के बलिदान को देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

Solan: सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: 3 अलग-अलग ऑपरेशन में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार; 24 घंटे में चोरी का केस भी...

सोलन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया और तीन अलग-अलग ऑपरेशनों में 21.04 ग्राम चिट्टा बरामद कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में जांच जारी है।

Solan: सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा बरामद; दो युवक गिरफ्तार, 3 दिन का पुलिस रिमांड

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने कुमारहट्टी में नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार से 8.32 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।