Himachal: ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू बने डोडरा-क्वार में रात्रि विश्राम करने वाले पहले मुख्यमंत्री, ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डोडरा-क्वार में रात्रि विश्राम करने वाले पहले मुख्यमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। शिमला जिला का यह क्षेत्र, कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ‘काला पानी’ के नाम से जाना जाता है। राज्य के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी मुख्यमंत्री ने इस दुर्गम क्षेत्र में रात्रि विश्राम किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने दौरे के दौरान डोडरा-क्वार से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सेवानिवृत्त शिक्षक हरदयाल खेपन के घर पर ठहरकर वहां की संस्कृति और परंपराओं का अनुभव किया। हरदयाल के परिवार ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ स्थानीय रीति-रिवाजों पर चर्चा की।

रात्रि भोज में स्थानीय महिलाओं ने पारंपरिक गीत गाए और मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजन जैसे बेटू, कोदा, सिड्डू, ओगला, चेंऊं और स्थानीय राजमाह का आनंद लिया। मिठाई में उन्हें लिमडी नामक स्थानीय व्यंजन परोसा गया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री की सराहना से गर्व महसूस किया।

रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने ढांडरवाड़ी-2 महिला मंडल के साथ नाश्ता किया। स्थानीय स्वयं सहायता समूह की सदस्य भारता देवी और अनीता भेटन ने उन्हें शहद के साथ सिड्डू परोसा, जिसका मुख्यमंत्री ने भरपूर आनंद लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।