Mandi: शादी से लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे में 5 युवाओं की मौत

Date:

--Advertisement--

जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश: चौहार घाटी के वरधाण में एक भीषण हादसे में शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

शनिवार देर रात बरोट से लौटते समय धमच्याण गांव के पांच युवकों की मारुति कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे की सूचना रविवार सुबह तब मिली, जब एक भेड़पालक ने सड़क से लगभग 700 मीटर नीचे कार को देखा।

स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने टिक्कन पुलिस चौकी को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से शवों को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मृतकों की पहचान राजेश, गंगू, करण, सागर और अजय के रूप में हुई है, जिनमें एक किशोर की उम्र लगभग 16 वर्ष थी, और अन्य की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच थी। इस हादसे से पूरी चौहार घाटी में शोक की लहर दौड़ गई है।

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर भेजेगी, जहां पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, आर्य डिग्री कॉलेज का गेट बंद कर उठाए छात्रों के ये बड़े मुद्दे

नूरपुर में ABVP ने आर्य डिग्री कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर 25 से 30 प्रतिशत फीस बढ़ोतरी वापस लेने, छात्र संघ चुनाव बहाल करने, हॉस्टल छात्रों के लिए आरक्षित करने और नए कॉलेज भवन का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

Kangra: धर्मशाला में 22 अगस्त को बिजली को लेकर बड़ा अपडेट, इन इलाकों में रहेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

धर्मशाला के सिद्धपुर विद्युत उपमंडल के तहत 22 अगस्त को विद्युत लाइनों के रखरखाव के चलते मस्जिद के आसपास, मोहली और सरीन होटल के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, इस इलाके में पड़ेगा असर; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

शाहपुर में 21 अगस्त को 250 केवीए झंगी ट्रांसफार्मर की मरम्मत और रखरखाव के चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक झंगी व आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी आपदा के 14 प्रभावित परिवारों की मदद को आगे आए चौधरी सतीश कुमार, हर परिवार को 5,100...

शाहपुर की बोह घाटी में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 14 परिवारों की मदद के लिए सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रमुख व्यवसायी चौधरी सतीश कुमार आगे आए। उन्होंने प्रत्येक परिवार को 5,100 रुपये की आर्थिक राहत राशि प्रदान की।