Hamirpur: राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एसपी ने विजेताओं को बांटे ईनाम; लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी ने जीती ट्रॉफी

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर, 26 अक्तूबर – अंडर-14 राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक मैदान में संपन्न हुई। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ठाकुर ने नन्हें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है, जिससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि खेलों ने उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने भी नन्हें खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

इस मौके पर डिप्टी डीईओ ओंकार भाटिया, प्रधानाचार्य विपिन माहिल, राकेश वर्मा, राजेश चंद्र, तेज सिंह, नरेश ठाकुर, भूपिंदर ठाकुर, प्रवक्ता प्रवीण कुमार, कमलेश कुमार और विभिन्न जिलों के शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।

विजेता और मुख्य बिंदु

  • लड़कों में जिला ऊना ने ट्रॉफी जीती, जबकि हमीरपुर और सिरमौर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
  • छात्राओं के वर्ग में मंडी ने ट्रॉफी जीती, हमीरपुर दूसरा और सिरमौर तीसरे स्थान पर रहा।
  • ऊना के वीर नाहर और मंडी की सोनल ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।

व्यक्तिगत परिणाम

  • 100 मीटर दौड़ (लड़के): वीर नाहर – प्रथम, युवम जोशी – द्वितीय, सक्षम सिंह – तृतीय
  • 100 मीटर दौड़ (लड़कियाँ): खुशी प्रिया – प्रथम, कनिष्का – द्वितीय, राधा – तृतीय
  • 400 मीटर दौड़ (लड़कियाँ): सोनल ठाकुर – प्रथम, खुशी – द्वितीय, मनीता – तृतीय
  • हाई जंप (लड़कियाँ): शिवानी – प्रथम, कशिश – द्वितीय, आरुषि – तृतीय
  • हाई जंप (लड़के): दिव्यांश चौहान – प्रथम, अर्जुन – द्वितीय, अभिनव – तृतीय
  • शॉट पुट (लड़कियाँ): मन्नत – प्रथम, दीया – द्वितीय, आरुषि – तृतीय
  • शॉट पुट (लड़के): वंशित चंदला – प्रथम, जिगर – द्वितीय, अर्णव – तृतीय
  • डिस्कस थ्रो (लड़कियाँ): वर्षा – प्रथम, कनिका – द्वितीय, पल्लवी ठाकुर – तृतीय
  • डिस्कस थ्रो (लड़के): वंशित चंदला – प्रथम, साहिल – द्वितीय, प्रवीण – तृतीय

परिणामों के संबंध में कोई भी जानकारी के लिए संपर्क करें विशाल पठानिया +91 94180 00299.

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, राखी मेकिंग और ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता में मचाया धमाल; पढ़ें पूरी खबर

शाहपुर के Our Own English School में नर्सरी से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए राखी बनाओ प्रतियोगिता और कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘Cooking Without Fire’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, NDPS Act मामले में 48 वर्षीय वांछित आरोपी गिरफ्तार; बैजनाथ थाने में दर्ज थी FIR

कांगड़ा पुलिस ने बैजनाथ थाने में NDPS Act के तहत दर्ज मामले में वांछित 48 वर्षीय आरोपी लुधेरमणि को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले का निवासी है और पुलिस ने उसे सुबह 4:10 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया।

कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1 किलो 254 ग्राम चरस के साथ मंडी के दो युवक गिरफ्तार, वाहन की जांच में खुलासा

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने परौर रेलवे स्टेशन के समीप वाहन की जांच के दौरान 1 किलो 254 ग्राम चरस बरामद कर मंडी निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Kangra: RGGEC नगरोटा बगवां में 37 विद्यार्थियों ने सीखी स्टार्टअप की बारीकियां, तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का हुआ समापन

आरजीजीईसी नगरोटा बगवां में 25 से 27 अगस्त तक तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें एमबीए, बीटेक ईसीई और बीटेक ईईई के 37 विद्यार्थियों ने स्टार्टअप, बिजनेस और उद्यमिता की बारीकियां सीखीं।