Kullu: टंडारी रूट पर HRTC की बस फिर खराब, यात्री परेशान

Date:

--Advertisement--

कुल्लू जिला के लगघाटी के तहत टंडारी रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस फिर से खराब हो गई, जिससे यात्रियों को बीच रास्ते में परेशान होना पड़ा। यह बस शाम को करीब 4:45 बजे कुल्लू से निकली थी, लेकिन खलाड़ा नाला से लगभग 1 किलोमीटर आगे जाकर खड़ी हो गई। यह बस अक्सर इसी तरह बीच रास्ते में खराब हो जाती है।

स्थानीय निवासियों, जिनमें यौद्ध राज, राजू, ब्रिज लाल, अमर सिंह और अन्य शामिल हैं, ने बताया कि शुरू में इस रूट के लिए नई बस भेजी गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद एक पुरानी बस लगा दी गई, जो बार-बार खराब हो जाती है। उन्होंने बताया कि यह सड़क पहाड़ी होने के कारण कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर से इस रूट पर नई बस भेजने की मांग की है।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह समस्या सिर्फ टंडारी रूट तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले के कई रूटों पर एचआरटीसी की पुरानी बसों के कारण यात्री परेशानी का सामना कर रहे हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने बताया कि समस्या के समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में रेल कनेक्टिविटी को मिलेगी नई दिशा! पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज लाइन का सर्वे शुरू, कांगड़ा की तस्वीर बदलने की तैयारी

पठानकोट-जोगिंदरनगर ब्रॉडगेज रेलवे लाइन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। करीब 200 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में DPR और Final Location Survey के लिए फील्डवर्क शुरू हो गया है। सर्वे में पर्यटन, यात्री और माल ढुलाई की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है।

हिमाचल में 300 से ज्यादा क्लीनिक जांच के घेरे में, युवाओं को पर्ची पर नशे की दवाएं देने का चौंकाने वाला खुलासा

हिमाचल प्रदेश में 300 से अधिक निजी क्लीनिकों, अनधिकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं और झोलाछाप डॉक्टरों की जांच के दौरान नशीली और नियंत्रित दवाओं के संभावित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में सबसे अधिक मामले मिले हैं।

सोलन में मशरूम किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 8 दिन में तैयार होगी ढिंगरी की फसल; नई तकनीक से बढ़ेगा उत्पादन और मुनाफा

सोलन स्थित मशरूम अनुसंधान एवं निदेशालय ने ढिंगरी मशरूम की पिंक प्रजाति का हाईब्रिड बीज तैयार किया है। नई तकनीक से फसल महज आठ दिन में तैयार होने का दावा है। इससे किसानों को कम समय में अधिक उत्पादन और एक महीने में दो से तीन क्रॉप लेने का अवसर मिल सकता है।

हिमाचल की 25 वर्षीय प्रोफेसर ने खरड़ में उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से लटका मिला शव

पंजाब के खरड़ में हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर की 25 वर्षीय प्रोफेसर अंकिता ठाकुर का शव किराये के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने मोबाइल फोन कब्जे में लेकर धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांच शुरू की है।