Kangra: शाहपुर की बेटी जानवी शर्मा का नया हिमाचली लोकगीत ‘पांगी री पांगवाली’ रिलीज, सोशल मीडिया पर बटोर रहा खूब सराहना

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। हिमाचल की लोक संस्कृति और लोक संगीत को नई पहचान दिलाने की दिशा में शाहपुर की उभरती हुई युवा गायिका जानवी शर्मा ने एक और कदम बढ़ाया है। नवनिशा संगीत अकादमी शाहपुर की होनहार संगीतार्थी जानवी शर्मा का नया हिमाचली लोकगीत “पांगी री पांगवाली” उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल “Janvi Sharma Music” के बैनर तले रिलीज हो गया है। गीत रिलीज होते ही संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Advertisement

जानवी शर्मा वर्तमान में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में छठी कक्षा की छात्रा हैं और साथ ही नवनिशा संगीत अकादमी शाहपुर में हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक नवीन वशिष्ठ से संगीत की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। कम उम्र में ही संगीत के प्रति उनकी लगन और प्रतिभा लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। यह गीत हिमाचली लोक संस्कृति और पारंपरिक संगीत की मिठास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सराहनीय प्रयास माना जा रहा है।

इस लोकगीत की खास बात यह है कि इसके बोल जानवी शर्मा के पिता जगदीश शर्मा ने लिखे हैं, जबकि इसकी मधुर कंपोजिशन उनके संगीत गुरु नवीन वशिष्ठ ने तैयार की है। गीत को संगीतकार अजय नेगी ने संगीतबद्ध किया है, जबकि इसका फिल्मांकन Vision Framez की टीम ने किया है।

Advertisement

गीत का विमोचन समाजसेवी श्री सुरिंदर पटियाल ने किया। इस अवसर पर संगीत गुरु नवीन वशिष्ठ, अरुण कौशल और विक्रम राणा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नवीन वशिष्ठ ने कहा कि यदि कोई विद्यार्थी संगीत सीखना चाहता है या अपना म्यूजिक एल्बम बनाना चाहता है, तो नवनिशा संगीत अकादमी के दरवाजे हमेशा खुले हैं। इच्छुक युवा उनके मोबाइल नंबर +91 9736605257 पर संपर्क कर सकते हैं।

जानवी शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति से इस गीत को बेहद आकर्षक बनाया है। उन्होंने गीत की रिलीज पर अपने माता-पिता, संगीत गुरु नवीन वशिष्ठ, संगीतकार अजय नेगी, Vision Framez की पूरी टीम और सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके इस नए हिमाचली लोकगीत को भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे।

Advertisement

“पांगी री पांगवाली” अब जानवी शर्मा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “Janvi Sharma Music” पर उपलब्ध है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HPU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ छात्रों का आंदोलन रंग लाया, 10% तक फीस घटाने का फैसला; हॉस्टल फीस भी होगी वापस

एचपीयू शिमला में फीस वृद्धि के खिलाफ छात्रों का आंदोलन आखिरकार रंग लाया है। विश्वविद्यालय ने सामान्य फीस में 10 फीसदी तक कटौती और हॉस्टल फीस में की गई 25 फीसदी बढ़ोतरी वापस लेने का फैसला किया है।

19 साल की सेवा के बाद कृषि अधिकारी को बर्खास्त करना पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने फैसला पलटा; अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदली सजा

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कृषि विभाग के अधिकारी की बर्खास्तगी रद्द करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति में बदल दिया। कोर्ट ने 19 साल की सेवा और अधिकारी की पारिवारिक परिस्थितियों को देखते हुए बर्खास्तगी को बेहद कठोर माना।

हिमाचल हाईकोर्ट का शिक्षकों के निलंबन पर बड़ा फैसला, 90 दिन में समीक्षा नहीं तो आदेश अपने आप खत्म

हिमाचल हाईकोर्ट ने शिक्षकों के निलंबन मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 90 दिनों के भीतर निलंबन आदेश की समीक्षा और अवधि बढ़ाने का आदेश जारी नहीं होने पर निलंबन स्वतः अमान्य हो जाता है।

धर्मशाला में 3 दिवसीय EDP का समापन, छात्रों ने पेश किए NexAura और Heyfarm समेत 6 स्टार्टअप आइडिया

धर्मशाला में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का समापन हुआ। छात्रों ने NexAura, Heyfarm, Mountain Soul Studio समेत छह नवोन्मेषी स्टार्टअप आइडिया पेश किए, जिन्हें आगे इनक्यूबेशन सेंटर्स से जोड़ा जाएगा।