हिमाचल के युवा गौरव शर्मा ने रचा इतिहास! सोशल मीडिया प्रतियोगिता में जीता पहला स्थान, मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार

Date:

--Advertisement--

सोलन। सोलन जिले के अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के रहने वाले युवा अधिवक्ता, फिल्ममेकर और सोशल मीडिया क्रिएटर गौरव शर्मा ने पूरे हिमाचल प्रदेश में अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित वाटरशेड महोत्सव सोशल मीडिया प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ रील श्रेणी में गौरव ने राज्यभर में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें 50 हजार रुपये की सम्मान राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisement

गौरव शर्मा के मामा अनिल शर्मा ने बताया कि प्रदेश स्तर पर मिली इस शानदार सफलता से पूरे अर्की क्षेत्र और ग्राम पंचायत भूमती में खुशी का माहौल है। लोगों ने गौरव की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

गौरव शर्मा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता फैलाने वाले वीडियो और रचनात्मक सोशल मीडिया कंटेंट बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनके वीडियो समाज में सकारात्मक संदेश देने के उद्देश्य से तैयार किए जाते हैं और युवाओं के बीच भी काफी पसंद किए जाते हैं।

Advertisement

गौरव को कला अपने परिवार से विरासत में मिली है। उनके पिता प्रदीप शर्मा एक कुशल बांसुरी वादक हैं, जबकि उनकी माता उर्मिला शर्मा गृहिणी हैं। परिवार का हमेशा उन्हें पूरा सहयोग मिला, जिसने उनकी रचनात्मक यात्रा को नई पहचान दिलाई।

Advertisement

यह गौरव की पहली बड़ी उपलब्धि नहीं है। इससे पहले भी वह राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं। शॉर्ट फिल्म, रील और जन-जागरूकता प्रतियोगिताओं के अलावा उन्हें विधिक सेवा प्राधिकरण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति और अन्य सामाजिक अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। उनकी यह नई उपलब्धि एक बार फिर हिमाचल के युवाओं की प्रतिभा को राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने वाली साबित हुई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर ITI के दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, 90% से ज्यादा उपस्थिति वालों को मिला पुरस्कार

राजकीय ITI शाहपुर में 21 नवंबर 2026 को दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और कौशल प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वालों को सम्मानित किया गया।

Kangra: धर्मशाला में घर से 200 मीटर दूर मिली 27 वर्षीय युवती की जली हुई लाश, शादी की तैयारियों के बीच हुई दर्दनाक घटना;...

धर्मशाला के चीलगाड़ी में 27 वर्षीय शबनम का जला हुआ शव घर से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवती शनिवार सुबह घर से निकली थी। पुलिस हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Kangra: रैत के द्रोणाचार्य कॉलेज में शुरू हुआ मेडिटेशन रूम, विद्यार्थियों को मिलेगा तनाव से मुक्ति और मानसिक शांति का नया ठिकाना

द्रोणाचार्य शिक्षण महाविद्यालय रैत में विद्यार्थियों और शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य व आत्मिक शांति के लिए मेडिटेशन रूम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में बीके महेश डोगरा ने ब्रेन साइंस, माइंड अवेकनिंग और ध्यान के महत्व पर जानकारी दी।

Kangra: शाहपुर में NSS शिविर का छठा दिन खास, 43 स्वयंसेवियों ने किया नागरिक अस्पताल का दौरा; प्रोफेसर ने दिया सफलता का मंत्र

शाहपुर स्कूल में NSS शिविर के छठे दिन 43 स्वयंसेवियों ने नागरिक अस्पताल का भ्रमण किया और विद्यालय परिसर में पौधों की देखभाल की। प्रोफेसर श्वेता कोहली ने विद्यार्थियों को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।