धर्मशाला, 6 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसईबीएल) के विद्युत उपमंडल-2, धर्मशाला ने 8 जुलाई 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की है। विद्युत लाइनों के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियंता रमन भरमौरीया ने बताया कि 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत शीला चैक, अचीवर-हब, दाड़ी गैस एजेंसी के पास, लुंगडू चैक, अमूल मिल्क शॉप के पास, गबली दाड़ी, पासू, भटेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसी प्रकार 11 केवी बगली फीडर के अंतर्गत मटौर, बगली, अनसोली, पटोला, घना, पुराना मटौर, चैतडू, मस्तपुर, ढगवार और आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यदि मौसम प्रतिकूल रहता है तो रखरखाव कार्य अगले दिन किया जाएगा। बिजली बोर्ड ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की सलाह दी है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!