Kangra: बरसात से पहले शाहपुर की सड़कें नहीं सुधरीं तो बढ़ेगा खतरा! भाजपा नेता अरविंद चौधरी ने उठाई बड़ी मांग

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिमाचल प्रदेश के प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह चौधरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI), लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों का बरसात शुरू होने से पहले स्थायी पक्कीकरण, पुनर्निर्माण और सुदृढ़ीकरण करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सुगम यातायात को देखते हुए इस दिशा में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement

अरविंद सिंह चौधरी ने कहा कि रैत–चंबी राष्ट्रीय राजमार्ग, रैत–चंबी–लदवाड़ा मार्ग, चंबी पुल–बसनूर संपर्क मार्ग और शाहपुर से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई सड़कें लंबे समय से खराब हालत में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान भारी मशीनरी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से कई स्थानों पर सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे, उखड़ी सड़कें, टूटी किनारियां और जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मानसून का मौसम शुरू होने वाला है और बारिश के दौरान सड़कों पर पानी भर जाने से गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और एम्बुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं पर पड़ता है।

अरविंद सिंह चौधरी ने कहा कि यह केवल सड़क निर्माण का मामला नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। उन्होंने संबंधित विभागों से अपील की कि केवल औपचारिक पैचवर्क करने के बजाय स्थायी और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

उन्होंने NHAI, लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन से संयुक्त निरीक्षण कर तत्काल कार्ययोजना तैयार करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बरसात से पहले सभी गड्ढों का स्थायी पक्कीकरण, सड़क का पुनर्निर्माण, सुदृढ़ीकरण और प्रभावी जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित, सुगम और दुर्घटनामुक्त आवागमन मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि संबंधित विभाग जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर जल्द सकारात्मक कदम उठाएंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में 8 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, धौलरा समेत आसपास के इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

बिलासपुर के धौलरा और आसपास के क्षेत्रों में 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की कांट-छांट के चलते शटडाउन लिया जाएगा।

कुल्लू में स्वच्छता पर बड़ा एक्शन, 75 प्रतिष्ठानों की जांच के बाद 6 चालान; 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुल्लू शहर में स्वच्छता अभियान के तहत 75 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 6 चालान किए गए और 8 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री भी जब्त की गई।

Kangra: नूरपुर में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के दौरान जुटा भाजपा का बड़ा जमावड़ा, पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज समेत...

नूरपुर के माता नागनी कंडवाल में ‘सेवा ज्योति यात्रा: विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन हुआ। पवन काजल, रणबीर सिंह निक्का समेत भाजपा के कई नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

Kangra: नूरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, विधायक रणवीर सिंह निक्का ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; बोले- खेल युवाओं को नशे से दूर रखने...

नूरपुर के लखनपुर में यूथ क्लब की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ विधायक रणवीर सिंह निक्का ने किया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को अनुशासन, टीम भावना और नशे से दूर रहने का माध्यम बताया।