Shimla: सब्जियों के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर, दीपावली तक नहीं मिलेगी राहत

Date:

--Advertisement--

शिमला, हिमाचल प्रदेश: इस त्यौहारी सीजन और शादी-विवाह के मौसम में सब्जियों के आसमान छूते दामों ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। रसोई का बजट बिगड़ गया है और लोगों की जेबें खाली हो रही हैं। मटर और पालक जैसे सब्जियों के दाम बहुत बढ़ गए हैं, जबकि टमाटर ₹90 और फूलगोभी ₹80 प्रति किलो बिक रही है। इसके अलावा, फ्रेंच बीन, पत्तागोभी और मूली के दाम भी ₹60 प्रति किलो हैं, और प्याज ₹60 प्रति किलो पर बिक रही है। हरी मिर्च के दाम भी ₹120 प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं।

नींबू ₹160 प्रति किलो बिक रहा है, जिससे लोग कई सब्जियों से दूरी बनाने लगे हैं और केवल आवश्यकता अनुसार खरीदारी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दीपावली तक सब्जियों के दामों में कोई राहत नहीं मिलने वाली है, क्योंकि बरसात के बाद नई फसल की खेप अभी तक नहीं आई है। त्यौहारों और शादियों के कारण मांग अधिक है और आपूर्ति कम, जिससे दाम बढ़ रहे हैं।

शिमला की सब्जी मंडी में कुछ सब्जियों के दाम लोगों को थोड़ी राहत दे रहे हैं और लोग इनकी ही अधिक खरीददारी कर रहे हैं। इनमें लौकी ₹30, भिंडी ₹40, बैंगन ₹40, खीरा ₹40, घीया ₹40, कद्दू ₹30, कुंदरू ₹40, बैंगन ₹30 और चुकंदर ₹50 प्रति किलो बिक रहे हैं। फलों की भी खूब बिक्री हो रही है, जिसमें रॉयल सेब ₹80, गोल्डन सेब ₹70, संतरा ₹50, नाशपाती ₹60, अनार ₹200, कीवी ₹120, जापानी फल ₹120, नारियल ₹40 प्रति किलो और केला ₹70 से ₹80 दर्जन बिक रहा है।

त्योहारों के समय जूस और शेक की भी मांग बढ़ गई है। अनार का जूस ₹150, मौसमी जूस ₹60, ऑरेंज जूस ₹50, मिक्स जूस ₹50, पाइनेपल जूस ₹60, एप्पल जूस ₹50, चुकंदर जूस ₹50, मैंगो जूस ₹30, किन्नू जूस ₹50, गाजर जूस ₹30, जबकि बनाना शेक ₹30, पपाया शेक ₹30, चेरी शेक ₹50, खजूर शेक ₹50, नारियल शेक ₹50, स्ट्रॉबेरी शेक ₹30 और चीकू शेक ₹40 प्रति गिलास बिक रहा है।

सब्जियों के दाम कुछ दिनों तक ऐसे ही बने रहेंगे। शिमला सब्जी मंडी के प्रधान विशेषर नाथ ने कहा कि त्यौहार और शादी-विवाह के मौसम के कारण सब्जियों के दाम अभी भी ऊंचे बने रहेंगे, क्योंकि मंडी में सब्जियों की मांग अधिक है और नई फसल की आपूर्ति नहीं हो रही है। दीपावली तक सब्जियों के दाम ऊंचे बने रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।