Kangra: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, जानें इंटरव्यू की पूरी डिटेल

Date:

--Advertisement--

राज्य के युवाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी दी कि सिस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के केवल पुरुष अभ्यर्थियों के 150 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि इससे अधिक शिक्षित उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से 17,500 रुपये से 23,000 रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी कंपनी के नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी ने बताया कि कंपनी विभिन्न स्थानों पर इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन करेगी। साक्षात्कार 6 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय ज्वालाजी, 7 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय नगरोटा बगवां, 8 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय नूरपुर, 9 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय फतेहपुर तथा 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय पालमपुर में आयोजित किए जाएंगे। सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे शुरू होंगे।

Advertisement

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रति तथा यदि कोई अनुभव प्रमाण पत्र हो तो उसे भी साथ लेकर निर्धारित स्थान पर पहुंचना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य भत्ता नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार में भाग लेने से पहले विभाग के ऑनलाइन पोर्टल https://eemis.hp.nic.in पर आवेदन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 85580-62252 पर संपर्क कर सकते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गांधी जयंती पर हरनेरा पंचायत में सफाई अभियान, ग्राम सभा में 325 परिवारों ने लिया हिस्सा; जन्म और शादी पर शगुन देने का...

विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 325 परिवारों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान चलाया। ग्राम सभा में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये और शादी पर 3100 रुपये शगुन देने का निर्णय भी लिया गया।

Kangra: अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के छात्रों का जलवा, आदित्य और काव्या ने जीते स्वर्ण पदक

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के आदित्य जम्वाल और काव्या ठाकुर ने अंडर-19 जिला कराटे-डो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया। आदित्य ने 74 किलोग्राम और काव्या ने 60 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Kangra: ग्राम पंचायत सिहुवां में ग्राम सभा का आयोजन, गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशे के खिलाफ चर्चा; अगले वित्तीय वर्ष का बजट भी...

ग्राम पंचायत सिहुवां में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में स्वच्छता, नशे के खिलाफ जागरूकता, अगले वित्तीय वर्ष के बजट और VB-G RAM-G योजना के तहत पंचवर्षीय विकास कार्यों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य मीना कुमारी राणा सहित पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Kangra: गांधी जयंती पर शाहपुर सिविल अस्पताल में चला स्वच्छता अभियान, रोटरी-रोटरैक्ट और इंटरैक्ट क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा

गांधी जयंती के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने सिविल अस्पताल शाहपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। रोटरैक्ट क्लब ऑफ द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज रैत और इंटरैक्ट क्लब कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के विद्यार्थियों सहित नगर पंचायत प्रतिनिधियों और अस्पताल स्टाफ ने भी अभियान में भाग लिया।