धर्मशाला, 29 जून। अगर आपका कोई मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है और आप उसे आपसी सहमति या मध्यस्थता के जरिए सुलझाना चाहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण कांगड़ा, धर्मशाला के सचिव आर.एन. मिहुल शर्मा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए चलाए जा रहे ‘समाधान समारोह-2026’ के तहत ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को आपसी सुलह और मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने के इच्छुक पक्षकारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। आम लोगों के लिए न्याय को और अधिक सुलभ बनाने के उद्देश्य से सर्वोच्च न्यायालय ने 21 अप्रैल 2026 से अपने परिसर में ‘समाधान समारोह-2026’ का शुभारंभ किया है।

आर.एन. मिहुल शर्मा ने बताया कि लंबित मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने के लिए एक सरल गूगल फॉर्म तैयार किया गया है, जो सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक पक्षकार निर्धारित लिंक के माध्यम से 31 जुलाई 2026 तक गूगल फॉर्म भरकर अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करवा सकते हैं।
गूगल फॉर्म का लिंक: https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की सहायता या अतिरिक्त जानकारी के लिए सर्वोच्च न्यायालय के वन स्टॉप सेंटर (वॉर रूम) से संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए दूरभाष नंबर 011-23116464, 011-23116465, 011-23112428 और 011-23112528 उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से 011-23115652 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!