Kangra: द्रोणाचार्य कॉलेज में गूंजी नशा मुक्ति की आवाज, छात्रों ने ली ये खास शपथ

रैत, कांगड़ा, 26 जून। अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति एवं अवैध मादक पदार्थ तस्करी निरोधक दिवस के अवसर पर द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का आयोजन सहायक प्राध्यापक एवं एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सचिन के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर रजत शर्मा ने बतौर संसाधन व्यक्ति विद्यार्थियों को संबोधित किया।

Advertisement

अपने व्याख्यान में रजत शर्मा ने संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों का हवाला देते हुए नशे की बढ़ती समस्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि दुनियाभर में करोड़ों लोग नशे की लत से प्रभावित हैं और इसका सीधा असर युवाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और समाज पर पड़ रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में रजत शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों, महाविद्यालय के शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक सचिन ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!