किन्नौर POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला: 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की कठोर सजा

Date:

--Advertisement--

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो कोर्ट) किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने बुधवार को आरोपी ललित मोहन (32) पुत्र गोपी चंद गांव व डा. पांगी तहसील कल्पा जिला किन्नौर को 20 वर्ष का कठोर कारावास व 10,000 रुपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी उप-जिला न्यायवादी कमल चन्देल ने बताया कि पीड़िता जो 2022 में 14 वर्ष की थी तथा 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी, नवम्बर 2022 में वह अपनी सहेलियों के साथ लंच टाइम में स्कूल के मैदान में बैठी थी तो उसी समय आरोपी वहां आया और उन सब को घुमाने के लिए अपनी गाड़ी में ले गया। गाड़ी में 2 व्यक्ति पहले से ही बैठे थे, थोड़ा आगे जाने के बाद आरोपी ने सभी को सिवाय बाल पीड़िता के गाड़ी से बाहर उतार दिया।

वह गाड़ी को काशंग नाला में ले गया तथा गाड़ी में ही पीड़िता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने इस बारे किसी को नहीं बताया। दिसम्बर, 2022 में पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो उसकी माता उसे अस्पताल ले गई, जहां पर बाल पीड़िता का प्रैग्नैंसी टैस्ट पॉजिटिव पाया गया। इसके चलते डाक्टर ने पुलिस को सूचित किया। माता के पूछने पर पीड़िता ने सारी बात बताई, इस पर थाना रिकांगपिओ में मुकद्दमा दर्ज किया गया। बाल पीड़िता के पेट में पाया गया भ्रूण का बायोलॉजिकल पिता आरोपी डीएनए टैस्ट में साबित हुआ। अदालत ने सभी साक्ष्य डीएनए रिजल्ट को मद्देनजर रखते हुए आरोपी को यह सजा सुनाई। सरकार की तरफ से मुकद्दमे की पैरवी उप-जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा का सरकार पर पलटवार, बोले- आरोप गलत हैं तो मानहानि का केस करे कांग्रेस; FIR से नहीं डरूंगा

हमीरपुर सदर विधायक आशीष शर्मा ने एफआईआर के बाद कांग्रेस सरकार पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गलत या तथ्यहीन हैं तो सरकार उनके खिलाफ मानहानि का दावा कर सकती है। विधायक ने कहा कि वह एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहेंगे।

राज्य मुक्त विद्यालय के छात्रों के लिए जरूरी अपडेट, 8 से 17 अक्टूबर तक होंगी मैट्रिक-जमा दो की प्रायोगिक परीक्षाएं

हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय के सितंबर-अक्तूबर 2026 सत्र की मैट्रिक और जमा दो कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 8 से 17 अक्तूबर तक संबंधित अध्ययन केंद्रों में होंगी। बोर्ड ने परीक्षा आयोजन और शिक्षकों की उपलब्धता को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

चामुंडा नंदिकेश्वर धाम का बदलेगा स्वरूप, गर्भगृह में लगेगा 3 किलो सोना और 6 क्विंटल चांदी; दुबई से आएगी सामग्री

शक्तिपीठ श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। गर्भगृह को तीन किलो सोने और छह क्विंटल चांदी से सजाने की तैयारी है। सामग्री दुबई से मंगवाई जाएगी, जबकि गर्भगृह में वियतनाम का विशेष मार्बल लगाया जा रहा है। मार्च तक निर्माण और सौंदर्यीकरण पूरा करने का लक्ष्य है।

हिमाचल में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बड़ी पहल, अब घर-द्वार होगी स्वास्थ्य जांच; अक्टूबर से शुरू हो सकता है...

हिमाचल प्रदेश में 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए सरकार घर-द्वार स्वास्थ्य जांच अभियान शुरू करने की तैयारी में है। अक्टूबर से शुरू होने वाले इस अभियान में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीमें घर पहुंचकर बीपी, ब्लड शुगर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर उपचार या अस्पताल रेफर करने की व्यवस्था होगी।