Hamirpur: खेतों की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौके पर मौ’त

Date:

--Advertisement--

सुजानपुर: हमीरपुर जिले के सुजानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव अंबगाहरा में खेतों की जुताई के दौरान एक ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान री गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र जगदीश चंद के रूप में की गई है।

शिकायतकर्ता सुरेंद्र कुमार पुत्र विधि चंद, निवासी अंबगाहरा, ने सुजानपुर थाने में दी गई शिकायत में बताया कि उसने जितेंद्र कुमार को अपने खेतों की जुताई के लिए बुलाया और क्षेत्र दिखाया। उसके बाद वह घर वापस चला गया। जब वह वापस खेतों में पानी लाने आया, तो देखा कि ट्रैक्टर पलटा हुआ था और जितेंद्र कुमार उसके नीचे दबे हुए थे।

स्थानीय लोगों की मदद से जितेंद्र कुमार को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना की पुष्टि जिला पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने की है और कहा है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बड़ा हादसा टला, पहाड़ी से गिरी भारी चट्टान; बचने के प्रयास में पलटी कार, 5 लोग सुरक्षित

कछियारी-रानीताल फोरलेन पर बाथू पुल के पास पहाड़ी से भारी चट्टान सड़क पर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। चट्टान से बचने के प्रयास में ऑल्टो कार पलट गई, लेकिन एयरबैग खुलने से एक ही परिवार के पांच लोग सुरक्षित बच गए।

शिमला में बिना OTP, कॉल या लिंक के खाते से उड़ गए करीब 2 लाख, FD भी नहीं बची; साइबर ठगी ने बढ़ाई चिंता

शिमला के समरहिल में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिना OTP, फोन कॉल या लिंक पर क्लिक किए एक व्यक्ति के SBI और ICICI खातों से 1.99 लाख रुपये निकाल लिए गए। ICICI की FD से भी 1 लाख रुपये निकाले गए।

मंडी में 29 वर्षीय महिला वकील की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; सुसाइड नोट भी बरामद

मंडी जिले के पधर बाजार में 29 वर्षीय महिला वकील दिवांशु ठाकुर की मौत से सनसनी फैल गई। वह किराए के कमरे में फंदे से लटकी मिलीं। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

मां चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के श्रद्धालु ने चढ़ाया डेढ़ किलो चांदी का छत्र, पूरी हुई बड़ी मनोकामना

माता चिंतपूर्णी के दरबार में दिल्ली के नरेंद्र कुमार जैन उर्फ हैप्पी और उनके परिवार ने मनोकामना पूरी होने पर डेढ़ किलो चांदी का छत्र अर्पित किया। विधि-विधान से पूजा के बाद परिवार को माता की पवित्र चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।