Una: ऊना में दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे धंसी मिट्टी, पलटी पिकअप; चालक की मौके पर गई जान

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल में शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान 42 वर्षीय अजय कुमार पुत्र केवल कृष्ण निवासी टकारला के रूप में हुई है। अजय कुमार अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार अजय कुमार जंगल से लकड़ी लोड कर पिकअप में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब उनका वाहन चौकीमन्यार-कैंट संपर्क मार्ग से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई।

Advertisement

मिट्टी धंसने के कारण पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। हादसे के दौरान अजय कुमार वाहन के नीचे दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें वाहन के नीचे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में अजय कुमार को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।