Una: हरोली को मिली बड़ी सौगात! टाहलीवाल फायर पोस्ट बनी सब फायर स्टेशन, 16 नए पद और अत्याधुनिक वाहन भी मंजूर

Date:

--Advertisement--

हरोली विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश सरकार ने एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार ने टाहलीवाल फायर पोस्ट को तत्काल प्रभाव से सब फायर स्टेशन के रूप में अपग्रेड करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही 16 नए पदों के सृजन और दो अत्याधुनिक अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लगातार बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियों को देखते हुए लंबे समय से सब फायर स्टेशन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को पूरा किया है।

Advertisement

जारी अधिसूचना के अनुसार, नए सब फायर स्टेशन में एक सब फायर अधिकारी, एक लीडिंग फायरमैन, 10 फायरमैन और चार ड्राइवर-कम-पंप ऑपरेटर के पद सृजित किए गए हैं। इसके अलावा स्टेशन के लिए एक वाटर ब्राउजर और एक सीओ-2 फायर वाहन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस निर्णय से टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र सहित पूरे हरोली विधानसभा क्षेत्र में अग्निशमन और आपदा प्रबंधन सेवाएं पहले से अधिक मजबूत होंगी। औद्योगिक इकाइयों, स्थानीय निवासियों और विभिन्न संस्थानों को आगजनी या अन्य आपदाओं की स्थिति में त्वरित राहत और बचाव सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। इससे क्षेत्र की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में भी उल्लेखनीय सुधार आएगा।

उन्होंने कहा कि हरोली क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे फैसले जारी रहेंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल के नए भवन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश, केवल सिंह पठानिया ने किया निरीक्षण; 12 करोड़ की लागत...

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे चार मंजिला भवन का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाकर भवन को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

Kangra: रैत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग शुरू, 19 नवंबर तक 9 बैच में दिया जाएगा बुनियादी प्रशिक्षण

रैत विकास खंड में नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों का बुनियादी प्रशिक्षण शुरू हो गया है। 7 सितंबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।

Kangra: रैत में आयुर्वेद दिवस पर खास आयोजन, राज्य लक्ष्मी ने संभाला अधिकारी का पदभार; स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद अपनाने का संदेश

रैत स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्तरोन्नत उपमंडलीय चिकित्सा विभाग (आयुष) में राज्य लक्ष्मी ने अधिकारी के पद पर पदभार संभाला और स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांत अपनाने का संदेश दिया।

HPU में फिर बढ़ा तनाव, दराट और रॉड के साथ कुलपति कार्यालय पहुंचे छात्र; पुलिस ने 7 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मंगलवार को छात्र संगठनों के बीच विवाद के बाद तनाव बढ़ गया। कुलपति कार्यालय परिसर में दो छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान दराट और रॉड मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने सात छात्रों को हिरासत में लिया।