Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज में ‘MedAscend 2026’ बना बड़ा मंच, R.S. Bali की घोषणा से बढ़ा जोश, युवाओं के विकास पर दिया जोर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के टांडा मेडिकल कॉलेज में आयोजित वार्षिक स्नातक चिकित्सा सम्मेलन ‘मेडएसेंड 2026-2.0’ में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आर.एस. बाली मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यह कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया, जहां देशभर से आए युवा चिकित्सकों, विशेषज्ञों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि ‘मेडएसेंड 2026-2.0’ जैसे सम्मेलन युवा चिकित्सकों के लिए ज्ञान, शोध और नवाचार को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल नई चिकित्सा तकनीकों की जानकारी देते हैं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी जिम्मेदारी को भी मजबूत करते हैं।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यह सम्मेलन दूसरी बार टांडा मेडिकल कॉलेज में हुआ है, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के साथ-साथ बिहार और जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। आर.एस. बाली ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए इस तरह के मंच बेहद जरूरी हैं।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने टांडा मेडिकल कॉलेज के डाइनिंग हॉल के लिए फर्नीचर उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की, जिससे कॉलेज की सुविधाओं में और सुधार होगा।

कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. धीरज कपूर, स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मंजू, डॉ. मोनिका सहित अन्य चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में युवा चिकित्सक मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।