Kangra: डीएवी पब्लिक स्कूल में बना अनोखा योगा डे मानव श्रृंखला आकर्षण, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दिखा छात्रों का उत्साह

Date:

--Advertisement--

गोहजू, 21 जून 2026: डीएवी पब्लिक स्कूल, गोहजू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम का आयोजन योगाचार्य श्री प्रीतम चौहान के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया। योग सत्र के दौरान छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विशाल कटोच ने विद्यार्थियों को नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य (One Earth, One Health)” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन भी प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन योग अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक पल उस समय देखने को मिला जब विद्यार्थियों ने “इंटरनेशनल योगा डे” मानव श्रृंखला का निर्माण किया। इस अनूठी प्रस्तुति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और पूरे आयोजन की शोभा बढ़ा दी।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वस्थ, प्रसन्न और तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और योग इस धन को अर्जित करने का सर्वोत्तम माध्यम है।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धारकंडी में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी, सर्वे के लिए सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार; जल्द काम शुरू...

भलेड़ पंचायत के दरल्ला सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने सड़क सर्वे करवाने पर विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। ग्रामीणों ने निर्माण की अगली प्रक्रिया जल्द पूरी कर सड़क का काम शुरू करवाने की मांग की। विधायक ने धारकंडी में पिछले चार वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

Kangra: 34 साल पुरानी तस्वीर ने फिर ताजा की राम मंदिर आंदोलन की यादें, शाहपुर के राकेश चौहान साथियों संग पहुंचे थे अयोध्या

शाहपुर के भाजपा नेता राकेश चौहान उर्फ पिंका के निधन के बाद दिसंबर 1992 की एक पुरानी तस्वीर सामने आई है। सरयू नदी के किनारे खिंची इस तस्वीर में वह शाहपुर के साथियों के साथ नजर आ रहे हैं। उनके बेटों ने फेसबुक पर तस्वीर साझा कर राम मंदिर आंदोलन से जुड़ी यादें ताजा की हैं।

Kangra: घट्टा टोल प्लाजा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, 2 घंटे तक चक्का जाम; कई किलोमीटर लंबी कतारों में फंसे वाहन, एंबुलेंस भी...

कांगड़ा के रानीताल के पास घट्टा टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक चक्का जाम किया। प्रदर्शन के कारण नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और एंबुलेंस भी फंस गई। विधायक पवन काजल समेत कई नेताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

हिमाचल की तहसीलों में बदलेगा कामकाज का तरीका, हफ्ते में 3 दिन तहसीलदार सुनेंगे राजस्व मामलों की अपीलें; मौके पर निपटारे के निर्देश

हिमाचल प्रदेश की तहसीलों में अब तहसीलदार और नायब तहसीलदार सप्ताह में तीन दिन राजस्व मामलों की अपीलों की सुनवाई करेंगे। तकसीम, इंतकाल और निशानदेही जैसे मामलों के जल्द निपटारे के लिए अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।