Kangra: पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योग प्रशिक्षकों की मौजूदगी में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का भव्य आयोजन, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

शाहपुर, 20 जून 2026। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के उपलक्ष्य में एक विशेष योग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराना और उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से श्री हरनाम सिंह और श्री ओंकार सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक रोटेरियन अश्वनी के. धीमान तथा प्रबंध निदेशक बादल कौशल भी मौजूद रहे। विद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक योग सत्र में भाग लिया और विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान अभ्यास किए।

कार्यकारी निदेशक रोटेरियन अश्वनी के. धीमान ने अपने संबोधन में कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक संपूर्ण कला है। उन्होंने कहा कि आज के तनावपूर्ण और व्यस्त जीवन में योग मनुष्य को मानसिक शांति, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि वे जीवन में शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें।

उन्होंने यह भी संदेश दिया कि नियमित योग अभ्यास से न केवल रोगों से बचाव होता है, बल्कि यह आत्मविश्वास और एकाग्रता को भी बढ़ाता है, जो सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने योग को अपने जीवन में अपनाने और एक स्वस्थ, सशक्त तथा सकारात्मक समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

जोगिंद्रनगर में थार की टक्कर से कॉलेज छात्र घायल, वायरल वीडियो के बाद फैली अफवाहों पर परिवार ने बताई सच्चाई

जोगिंद्रनगर के बीड़ रोड पर थार वाहन की टक्कर से बीए प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया। सोशल मीडिया पर हादसे को लेकर अफवाहें फैलने के बाद परिजनों ने बताया कि छात्र की हालत स्थिर है और उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है।

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।