Kangra: महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! शाहपुर-रैत क्षेत्र में क्रेच कार्यकर्ता और सहायिका के 22 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

शाहपुर और कांगड़ा क्षेत्र की महिलाओं के लिए रोजगार का शानदार अवसर सामने आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत बाल विकास परियोजना रैत ने विभिन्न आंगनबाड़ी एवं क्रेच (पालना) केंद्रों में क्रेच कार्यकर्ता और क्रेच सहायिका के कुल 22 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकती हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी रैत निर्मला चौहान ने बताया कि इन पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने की पात्र होंगी। आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास तथा क्रेच सहायिका पद के लिए 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए तथा उम्मीदवार संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।

विभाग के अनुसार नगर पंचायत शाहपुर, नगर पंचायत शाहपुर-2, दुर्गेला-2, बनु महादेव (ठारु), लांजोट (बसनूर), अपर डोहब-2, बागरू, रैत-3, मकरोटी-2, भेरू (नेरटी), पुहाड़ा (बागरू), डढंब खास, नरयाल (डोहब), ट्रेंबला-1 (मेहरना पंचायत) तथा अपर ठेहर सहित विभिन्न केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। कुल 22 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Advertisement

निर्मला चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र 10 जुलाई तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत में जमा कर सकती हैं। साक्षात्कार 21 जुलाई को कांगड़ा उपमंडल और 22 जुलाई को शाहपुर उपमंडल की अभ्यर्थियों के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय रैत में आयोजित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय रैत से संपर्क कर सकती हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!