Kangra: नूरपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई! 24 घंटे में 22 वाहन पुलिस के शिकंजे में, 5 ट्रक इंपाउंड

Date:

--Advertisement--

नूरपुर पुलिस ने अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटों में कुल 22 वाहनों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस जिला नूरपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी और औचक निरीक्षण किए गए, जिनमें माइनिंग नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना ज्वाली क्षेत्र में विशेष कार्रवाई के दौरान अवैध खनन सामग्री ले जा रहे तीन मल्टी-एक्सल ट्रकों को आवश्यक दस्तावेज और एक्स-फॉर्म के बिना पाए जाने पर मौके पर ही इंपाउंड किया गया। इसके अलावा सात ट्रैक्टरों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

Advertisement

थाना डमटाल क्षेत्र में पुलिस ने एक मल्टी-एक्सल ट्रक और दो ट्रैक्टरों को अवैध खनिज परिवहन में शामिल पाए जाने पर कार्रवाई की। वहीं थाना नूरपुर में तीन ट्रैक्टरों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। थाना फतेहपुर क्षेत्र में दो ट्रैक्टरों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर चालान किया गया।

इसी तरह थाना इंदोरा क्षेत्र में पुलिस ने दो ट्रैक्टर और एक मल्टी-एक्सल ट्रक के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि थाना रेहन में एक ट्रैक्टर का माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया।

पुलिस के अनुसार कुल 17 ट्रैक्टरों के चालान किए गए, जबकि अवैध खनन और खनिज परिवहन में संलिप्त पाए गए पांच मल्टी-एक्सल ट्रकों को इंपाउंड कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत भेजा गया है।

पुलिस जिला नूरपुर ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: फतेहपुर में सड़क बंद रहने से बदलेगा ट्रैफिक रूट, 6 अक्तूबर तक रैहन-कदाना मार्ग पर आवाजाही बंद; देहरी-कदाना रहेगा वैकल्पिक रास्ता

फतेहपुर में सीवरेज बिछाने के काम के चलते रैहन-कदाना सड़क 6 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगी। लोगों की सुविधा के लिए देहरी-कदाना सड़क को वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है।

Kangra: इंदौरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 6 महीने में 56 वाहन पकड़े; 600 मौछे खैर बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार, 13 लाख जुर्माना

इंदौरा वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने पिछले छह माह में अवैध वन कटान और वन संपदा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56 वाहन पकड़े हैं। 13 वाहनों से करीब 600 मौछे खैर बरामद हुए, 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए और करीब 13 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

सिरमौर में ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद, चालक गिरफ्तार; नशे की खेप के स्रोत और खरीदारों की तलाश

सिरमौर के माजरा में पुलिस ने ट्रक से 2 किलो 350 ग्राम भुक्की बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस खेप के स्रोत व संभावित खरीदारों की जांच कर रही है।

कुल्लू में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर, इस तारीख तक भर दें बकाया बिल; नहीं तो अस्थायी रूप से कट सकती है बिजली

कुल्लू के विद्युत उपमंडल नगवाई के उपभोक्ताओं को 29 सितंबर 2026 से पहले बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है। समय पर भुगतान नहीं करने पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा सकती है।