Una: पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का टैम्पो बसोली के पास पलटा, 11 घायल, एक बच्ची की हालत गंभीर

Date:

--Advertisement--

जिला ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर में दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टैम्पो गुरुवार दोपहर बसोली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कुल 11 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। घायलों में एक छोटी बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के पटियाला जिले के नाभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक समूह टैम्पो में सवार होकर पीरनिगाह मंदिर में दर्शन के लिए आया था। दर्शन के बाद सभी श्रद्धालु अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसोली क्षेत्र में उतराई के समय वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

Advertisement

हादसे के समय टैम्पो में कुल 16 श्रद्धालु सवार थे। पलटते ही वाहन में चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की गई। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नौकरी का मौका, कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू; 13 हजार तक वेतन के साथ भोजन-आवास

शिमला में कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर नौकरी का मौका है। 24 सितंबर को नालदेहरा में कैंपस इंटरव्यू होगा। 20 से 45 वर्ष के पुरुष उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुक हेल्पर को 13,000 और स्टीवर्ड को 12,000 रुपये मासिक वेतन के साथ भोजन और आवास की सुविधा मिलेगी।

सुंदरनगर पुलिस ने तकनीक से ढूंढ निकाले चोरी-गुम हुए 10 मोबाइल, CEIR पोर्टल बना बड़ा मददगार; अब मालिकों को लौटाए जाएंगे फोन

सुंदरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल और IMEI नंबर की मदद से चोरी और गुम हुए 10 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इन मोबाइल फोन को उनके मूल मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालाअम्ब में बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 2 की मौत; हिमाचल से हरियाणा तक मचा हड़कंप, चालक गिरफ्तार

कालाअम्ब में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा में जाकर बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक हिमाचल-हरियाणा सीमा पार कर गया और हरियाणा में भी कई वाहनों व एक दुकान को नुकसान पहुंचाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद कमरे में हुआ कैद, 36 घंटे तक मचा हड़कंप; ट्रेंकुलाइजर से हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

सिरमौर के चूईनाधार गांव में कुत्ते का शिकार करने घर में घुसा तेंदुआ खुद ही कमरे में कैद हो गया। करीब 36 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने ट्रेंकुलाइजर और प्रशिक्षित निशानेबाज की मदद से उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया।