Kangra: शाहपुर को मिली बड़ी सौगात! नेरटी रैत मेला बना जिला स्तरीय, सरकार की अधिसूचना जारी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और नेरटी पंचायत के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, महामहिम राज्यपाल ने जिला कांगड़ा के प्रसिद्ध नेरटी रैत मेले को जिला स्तरीय मेला घोषित करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे सांस्कृतिक पहचान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

नेरटी रैत मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने से क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं, कला और स्थानीय व्यापार को नई पहचान मिलने की उम्मीद है। अब मेले के आयोजन को अधिक प्रोत्साहन मिलेगा और इसे व्यापक स्तर पर पहचान प्राप्त होगी। साथ ही इससे स्थानीय कलाकारों, हस्तशिल्पकारों और व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

इस ऐतिहासिक निर्णय के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है। लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का विशेष धन्यवाद किया है। उनका कहना है कि क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

स्थानीय लोगों के अनुसार नेरटी रैत मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिलने से न केवल नेरटी पंचायत बल्कि पूरे शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की पहचान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। यह उपलब्धि क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में अगले एक साल में बनेगी भाजपा सरकार? जयराम ठाकुर का बड़ा दावा, सुक्खू सरकार पर कर्ज और पंचायत चुनाव को लेकर साधा...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जयसिंहपुर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि हिमाचल में अगले एक वर्ष के भीतर भाजपा की सरकार बन सकती है। उन्होंने सरकार पर बढ़ते कर्ज, पंचायत चुनाव और भाजपा कार्यकर्ताओं पर मामलों को लेकर भी सवाल उठाए।

कुल्लू-लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में अवैध स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंचा, पर्यावरण को नुकसान और करोड़ों के राजस्व घाटे का आरोप

कुल्लू और लाहुल के ईको सेंसिटिव जोन में चल रहे बताए गए स्टोन क्रशरों का मामला NGT पहुंच गया है। याचिका में पर्यावरण को नुकसान, बिना वैध अनुमति संचालन और सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान का आरोप लगाया गया है।

हिमाचल बिजली बेचकर बढ़ाएगा कमाई, केरल को 14.50 रुपये यूनिट तक बिजली देने की तैयारी; पंचकूला को पानी बेचने पर भी विचार

हिमाचल प्रदेश अपनी बिजली और पानी से राजस्व बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। केरल को करीब 14.50 रुपये प्रति यूनिट बिजली बेचने पर बातचीत चल रही है, जबकि पंचकूला को सतलुज का पानी पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है।

हिमाचल में बच्चों के लिए सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, 27 साल तक मिलेगा 1,000 रुपये पॉकेट मनी; 100 मेधावी छात्रों को विदेश भेजने...

हिमाचल में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा निर्देश दिया है। 19 से 27 वर्ष की आयु के पात्र बच्चों को 1,000 रुपये मासिक पॉकेट मनी देने और 100 मेधावी विद्यार्थियों को विदेश एक्सपोजर विजिट पर भेजने की तैयारी होगी।