HP Weather Update: हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 18 जून को ओलावृष्टि और तेज तूफान की चेतावनी, किसानों-बागवानों की बढ़ी चिंता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन दूसरी ओर ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 जून तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है। खास तौर पर 18 जून को पांच क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। 18 जून को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश सबसे अधिक प्रभावी रहने की संभावना है। वहीं 17 जून को भी कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। हालांकि 20 और 21 जून को मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement

शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि मानसून की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। सामान्य परिस्थितियों में मानसून 22 जून के आसपास शिमला पहुंचता है और 25 जून तक पूरे हिमाचल प्रदेश को कवर कर लेता है। मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए अगले एक सप्ताह के भीतर मानसून की दस्तक की संभावना बनी हुई है।

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 46 मिलीमीटर वर्षा गोहर में रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा जोत में 41 मिलीमीटर, कुफरी में 39.6 मिलीमीटर, नगरोटा में 35.6 मिलीमीटर, मुरारी देवी में 31.5 मिलीमीटर, पच्छाद में 24 मिलीमीटर, ओलिंडा में 23.4 मिलीमीटर, शिलारू में 18.8 मिलीमीटर, सुंदरनगर में 17.9 मिलीमीटर और कांगड़ा में 16.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बारिश के साथ कई इलाकों में गरज-चमक और ओलावृष्टि भी हुई। शिमला, जुब्बड़हट्टी, कांगड़ा, सुंदरनगर, कुफरी, जोत और मुरारी देवी में गरज-चमक दर्ज की गई। वहीं शिमला, रामपुर, चौपाल, किन्नौर और मंडी के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की घटनाएं सामने आईं। खासकर शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब, मटर और अन्य फल-सब्जी फसलों को नुकसान पहुंचने की खबरें हैं, जिससे बागवानों और किसानों की चिंता बढ़ गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 2 अगस्त को ज्वाली के कई गांवों में बिजली रहेगी बंद! देखिए कहीं आपका इलाका भी तो सूची में शामिल नहीं

2 अगस्त को ज्वाली विद्युत उपमंडल के कई गांवों में 11 केवी लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान! DC-SP ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, जनता से भी की अहम अपील

कांगड़ा में जिला स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार की गई। उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसपी कुलभूषण वर्मा ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर दिया।

Kangra: बोह आपदा प्रभावितों के लिए बड़ा ऐलान! 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी जमीन, राणो देवी को मिलेगा प्रदेश स्तरीय सम्मान

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने 14 परिवारों को सरकारी भूमि देने की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने वाली राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए अनुशंसित किया जाएगा।