500 करोड़ के क्रिप्टो स्कैम में बड़ा खुलासा! 2.5 लाख निवेशकों का पैसा बेनामी संपत्तियों में लगाया गया, ED की जांच तेज

Date:

--Advertisement--

500 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच लगातार नए खुलासे कर रही है। जांच में सामने आया है कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब के 2.5 लाख से अधिक निवेशकों से कथित तौर पर जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कई बेनामी संपत्तियां खड़ी करने में किया गया। अब जांच एजेंसी का फोकस रियल एस्टेट निवेश और उन संपत्तियों की पहचान पर है, जिन्हें कथित तौर पर इस धन से खरीदा गया।

जांच के अनुसार यह मामला केवल ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी तक सीमित नहीं था। आरोप है कि कथित रूप से फर्जी ‘कोर्वियो कॉइन (KRO)’ के नाम पर निवेशकों से धन एकत्र किया गया और बाद में उसी पैसे से जमीन और अन्य अचल संपत्तियों में निवेश किया गया। मामले में मुख्य आरोपी बताए जा रहे सुभाष शर्मा के दुबई फरार होने की बात सामने आई है, जबकि जांच एजेंसियां उसके सहयोगियों और कथित वित्तीय नेटवर्क की भी पड़ताल कर रही हैं।

ईडी की जांच में यह भी सामने आया है कि मासूम और विजय जुनेजा कथित नेटवर्क के महत्वपूर्ण हिस्से थे। जांच एजेंसी के अनुसार सुभाष शर्मा और उसके सहयोगियों हेमराज, सुखदेव ठाकुर, अभिषेक और राधिका द्वारा निवेशकों से प्राप्त धन का एक हिस्सा नकद रूप में इन तक पहुंचाया जाता था। आरोप है कि इसी नकदी का इस्तेमाल महंगी संपत्तियां खरीदने में किया गया, जहां दस्तावेजों में कम कीमत दिखाई जाती थी और वास्तविक भुगतान का बड़ा हिस्सा नकद में किया जाता था।

जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित घोटाले की कितनी राशि रियल एस्टेट क्षेत्र में लगाई गई। माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने के साथ कुछ संपत्तियों को जब्त भी किया जा सकता है। इस मामले में कई अन्य लोग भी ईडी की जांच के दायरे में हैं। अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं तथा मुख्य आरोपी को भारत लाने के प्रयास भी तेज किए जा रहे हैं।

जांच में यह भी दावा किया गया है कि एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए आरोपियों ने अपने कर्मचारियों के नाम पर कई बैंक खाते खुलवाए। हालांकि इन खातों का वास्तविक नियंत्रण कथित तौर पर आरोपियों के पास ही था और निवेशकों से प्राप्त धन इन्हीं खातों के माध्यम से स्थानांतरित किया जाता था।

बताया जा रहा है कि वर्ष 2018 में शुरू हुई इस कथित एमएलएम पोंजी योजना को सुनियोजित तरीके से संचालित किया गया। जांच के अनुसार भारतीय सर्वर की बजाय विदेशी सर्वर का इस्तेमाल किया गया और ‘Corvio.io’ तथा ‘Voskro.com’ जैसे डोमेन के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे और ऊंचे रिटर्न का लालच देकर निवेश के लिए आकर्षित किया गया।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पति काम पर गया, लौटकर आया तो घर से गायब मिली पत्नी! कुल्लू में रहस्यमय तरीके से लापता हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र से एक विवाहित महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: 2 अगस्त को ज्वाली के कई गांवों में बिजली रहेगी बंद! देखिए कहीं आपका इलाका भी तो सूची में शामिल नहीं

2 अगस्त को ज्वाली विद्युत उपमंडल के कई गांवों में 11 केवी लाइनों के रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह 9 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानिए किन-किन क्षेत्रों में रहेगा पावर कट।

Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन प्लान! DC-SP ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश, जनता से भी की अहम अपील

कांगड़ा में जिला स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में नशा तस्करी और नशे के दुरुपयोग के खिलाफ बड़ी रणनीति तैयार की गई। उपायुक्त हेमराज बैरवा और एसपी कुलभूषण वर्मा ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर जोर दिया।

Kangra: बोह आपदा प्रभावितों के लिए बड़ा ऐलान! 14 परिवारों को मिलेगी सरकारी जमीन, राणो देवी को मिलेगा प्रदेश स्तरीय सम्मान

बोह आपदा प्रभावित परिवारों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया ने 14 परिवारों को सरकारी भूमि देने की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों को समय रहते सतर्क करने वाली राणो देवी को प्रदेश स्तरीय सम्मान के लिए अनुशंसित किया जाएगा।