Bilaspur: नयनादेवी नगर परिषद चुनाव में भाजपा BJP का दबदबा, दीपक शर्मा अध्यक्ष और नीना शर्मा उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Date:

--Advertisement--

विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी की नगर परिषद में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर जीत दर्ज कर अपना राजनीतिक दबदबा कायम रखा है। मंगलवार को एसडीएम धर्मपाल की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान भाजपा समर्थित प्रत्याशी दीपक शर्मा और नीना शर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। वार्ड नंबर-1 से पार्षद दीपक शर्मा को नगर परिषद का अध्यक्ष और वार्ड नंबर-6 से पार्षद नीना शर्मा को उपाध्यक्ष चुना गया।

श्री नयनादेवी मंदिर न्यास के मातृ अंचल यात्री निवास में आयोजित बैठक के दौरान राजनीतिक हलचल भी देखने को मिली। चुनाव प्रक्रिया में भाजपा समर्थित पांच पार्षदों ने हिस्सा लिया, जबकि कांग्रेस समर्थित दो पार्षद बैठक में शामिल नहीं हुए। चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपाल ने बताया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ था। किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं आने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया।

Advertisement

नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के भाजपा के प्रति विश्वास को दर्शाती है। कांग्रेस समर्थित पार्षदों के चुनाव प्रक्रिया में शामिल न होने पर उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी अनुपस्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया से दूरी को दर्शाती है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम सभी पार्षदों के सहयोग से क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देगी।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष शर्मा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष मान सिंह धीमान और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।