Kangra: कक्षा 11वीं में एडमिशन का शानदार मौका! पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला ने मांगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: कांगड़ा जिले के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं (वाणिज्य संकाय) की रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। साथ ही अभ्यर्थी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कांगड़ा जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो।

Advertisement

यदि कोई विद्यार्थी कक्षा 11वीं में गणित विषय लेना चाहता है, तो उसके लिए कक्षा 10वीं में गणित विषय में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य रखा गया है। पात्र विद्यार्थी गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना आवेदन 25 जून 2026 तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

विद्यालय प्रशासन ने योग्य विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है ताकि वे इस अवसर का लाभ उठा सकें और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले मोबाइल पर आएगा SMS, कब बंद होगी सप्लाई और कितनी देर रहेगी बाधित, पहले ही मिलेगी जानकारी

हिमाचल में बिजली कटौती से पहले उपभोक्ताओं के मोबाइल पर SMS आएगा। एमडीएम सिस्टम के जरिए कटौती का समय और संभावित अवधि की जानकारी दी जाएगी। शटडाउन रद्द होने पर भी SMS से सूचना मिलेगी।

Kangra: दूसरों के लिए हमेशा खड़े रहे केडी राणा खुद मुश्किल दौर में, DMC लुधियाना में उपचार जारी; लोग कर रहे जल्द स्वस्थ होने...

हिमाचल के समाजसेवी केडी राणा की तबीयत गंभीर बताई जा रही है। टांडा और मैक्स अस्पताल में उपचार के बाद अब DMC लुधियाना में उनका इलाज जारी है। सहयोगी और क्षेत्रवासी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।

Kangra: नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.44 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 2 युवक काबू; मोटरसाइकिल भी जब्त

नूरपुर पुलिस ने 6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के दो युवकों को काबू किया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी जब्त की। यह वर्ष 2026 में ND&PS अधिनियम के तहत दर्ज 100वां मामला है।

Kangra: नूरपुर में महिलाओं और युवाओं के लिए बड़ा मौका, रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा दे रही निशुल्क स्किल ट्रेनिंग

जसूर में रणजीत बख्शी जनकल्याण सभा महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ब्यूटी पार्लर, सिलाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निशुल्क कौशल विकास कार्यक्रम चला रही है।