मंडी पुलिस ने फरार और अदालत द्वारा घोषित घोषित अपराधियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। इसी क्रम में 15 जून 2026 को PO सेल टीम ने एक घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गुलशन कुमार निवासी गांव घेरा, डाकघर तल्यार, तहसील सदर, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंडी के ही घेरा (तल्यार) क्षेत्र से दबोचा।

जानकारी के अनुसार, आरोपी को 10 मार्च 2025 को माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), मंडी की अदालत द्वारा शिकायत संख्या 217/III/2015 के तहत नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 138 में घोषित अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद से वह लंबे समय से फरार चल रहा था।
मंडी पुलिस ने बताया कि वह अदालत के आदेशों को लागू कराने और फरार अपराधियों को पकड़कर कानून के शिकंजे में लाने के लिए लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!