हमीरपुर के महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब दफ्तर में पिछले दो दिनों से छिपा एक सांप अचानक बाल विकास परियोजना अधिकारी के कक्ष तक पहुंच गया। सांप को देखते ही कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और सभी अपनी सुरक्षा के लिए तुरंत कमरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के अनुसार, यह सांप पिछले दो दिनों से कार्यालय भवन के भीतर ही कहीं छिपा हुआ था, जिसके कारण विभागीय कर्मचारी लगातार डर और सतर्कता के बीच काम कर रहे थे। सोमवार को जब यह सीधे अधिकारी के कार्यालय में दिखाई दिया, तो स्थिति और गंभीर हो गई तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही वन विभाग की विशेषज्ञ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अभियान चलाकर सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार पकड़ा गया सांप रैट स्नेक था, जिसकी लंबाई लगभग 5 फीट थी।
सफल रेस्क्यू अभियान के बाद कार्यालय कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई और सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!