Kangra: शाहपुर में गैस संकट पर एक्शन में आए केवल सिंह पठानिया, अधिकारियों को दिए तत्काल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह शाहपुर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में गैस वितरण व्यवस्था में आ रही समस्याओं का समाधान निकालना और उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराना था।

बैठक के दौरान केवल सिंह पठानिया ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, जिससे विशेष रूप से गृहिणियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और गैस जैसी आवश्यक सेवा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में तय समय के भीतर गैस वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता हो तो अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती कर आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े।

बैठक में जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह ने आश्वासन दिया कि विधायक के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस आपूर्ति सामान्य होने तक अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाएगी और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

इस बैठक में एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, खाद्य आपूर्ति अधिकारी सुरेश, एरिया मैनेजर जागीर सिंह, निरीक्षक रणबीर सिंह सहित विभाग के अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला बस अड्डे के पास भारी भूस्खलन: बहुमंजिला इमारतें और कांगड़ा कला संग्रहालय खतरे में, बड़ा हादसा टला

धर्मशाला बस अड्डे के पास बुधवार सुबह भारी भूस्खलन से कांगड़ा कला संग्रहालय और आसपास की बहुमंजिला इमारतों पर खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि स्थानीय लोग स्थायी सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं।

Kangra: गुरु पूर्णिमा पर शाहपुर में भव्य दीपोत्सव: गुरु रविदास मंदिर में गूंजा समरसता का संदेश, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाहपुर के दुर्गेला स्थित गुरु रविदास मंदिर में समरसता संकल्प अभियान के तहत भव्य दीपोत्सव और सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया गया।

चंबा हादसे की सबसे भावुक तस्वीर: अंतिम सांस तक तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं मां, रेस्क्यू टीम भी हो गई...

चंबा के लाहड़ में हुए सड़क हादसे के बाद रेस्क्यू के दौरान एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। मां रिंपी अंतिम क्षण तक अपने तीन माह के बेटे को सीने से लगाए रहीं, लेकिन हादसे में दोनों की जान नहीं बच सकी।

शिमला में निजी वाहन मालिकों को बड़ी राहत! सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों के पास हुए सस्ते, सरकार ने घटाए शुल्क

हिमाचल सरकार ने शिमला में सीलबंद और प्रतिबंधित सड़कों पर निजी वाहनों के पास शुल्क में बड़ी कटौती की है। अब वार्षिक पास सस्ता होगा और पहली बार छह माह के पास की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।