Himachal: आधी रात जंगल में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस का छापा, कोकीन, LSD और एक्स्टेसी के साथ दो गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मणिकर्ण घाटी के कसोल क्षेत्र के जंगल में चल रही एक रेव पार्टी पर आधी रात को छापा मारा। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए और केरल तथा पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। मामले के सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के आयोजकों ने इस आयोजन के लिए प्रशासन से सामान्य अनुमति प्राप्त कर रखी थी। हालांकि, पुलिस टीम ने अचानक मौके पर पहुंचकर संदिग्ध लोगों की तलाशी ली, जिसमें नशीले पदार्थ बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय राहुल सांई निवासी रागम-37, एर्नाकुलम (केरल) और चिराग भाटिया निवासी खरड़, जिला एसएएस नगर (पंजाब) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा मामले का संज्ञान लिए जाने के बाद की गई।

पुलिस के अनुसार, राहुल सांई के कब्जे से 0.96 ग्राम कोकीन बरामद हुई है। वहीं चिराग भाटिया के पास से दो गुलाबी रंग की एक्स्टेसी गोलियां, पांच हिस्सों वाली एलएसडी पेपर स्ट्रिप, 1.31 ग्राम कोकीन और 2.7 ग्राम चरस बरामद की गई है। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मणिकर्ण पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि मणिकर्ण घाटी में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो लोगों को नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: उद्घोषित अपराधी पर कांगड़ा पुलिस का शिकंजा, नागरोटा बगवां से 37 वर्षीय अंकुश राणा गिरफ्तार; 2022 के मामले में था फरार

नागरोटा बगवां पुलिस ने उद्घोषित अपराधी अंकुश राणा (37) को गांव कवाड़ी से गिरफ्तार किया है। आरोपी को FIR No. 80/2022 के मामले में 24 जुलाई 2025 को न्यायालय ने उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।

Kangra: शाहपुर के युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन रिलीज, “यात्रा मणिमहेश कैलाश” में दिखी हिमाचल की आस्था और शिव भक्ति की...

शाहपुर निवासी युवा गायक नवीन वशिष्ट का नया शिव भजन “यात्रा मणिमहेश कैलाश” नवनिशा रिकॉर्ड्स चैनल पर रिलीज हुआ। भजन में मणिमहेश यात्रा, शिव भक्ति और हिमाचल की धार्मिक-सांस्कृतिक भावनाओं को प्रस्तुत किया गया है।

Kangra: 12 सितंबर को यहां 8 घंटे बंद रहेगी बिजली, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; जानें किन इलाकों में...

धर्मशाला के मंदल और आसपास के क्षेत्रों में 12 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। पुरानी विद्युत लाइनों को नई लाइनों में बदलने और रख-रखाव के चलते यह कटौती की जाएगी।

Kangra: शाहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को बड़ा विस्तार, 2.52 करोड़ से बनेगा PHC सिहवाँ का नया भवन; एक माह में नए भवन में शिफ्ट...

शाहपुर के सिहवाँ में 2.52 करोड़ रुपये की लागत से पीएचसी का नया भवन बनेगा। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। वहीं सिविल अस्पताल शाहपुर को एक माह में नए भवन में शिफ्ट करने की जानकारी दी गई।