कांगड़ा जिले में सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इसके तहत शाहपुर और परागपुर उपमंडलों में सड़क मरम्मत और अपग्रेडेशन कार्य के चलते दो प्रमुख मार्गों को अस्थायी रूप से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार रैत-नेरटी-कोहला सड़क मार्ग 8 जून से 30 जून तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में वाहन चालक रैत-कुथार चौक, चुरथा रोह, पुहर चुरथा तथा हरनेरा बडंज ततवाणी मार्ग का उपयोग कर सकते हैं।

इसके अलावा परागपुर उपमंडल में चामुखा से बंगाणा रोड पर अपग्रेडेशन कार्य किया जाएगा, जिसके चलते यह मार्ग 10 जून से 9 जुलाई तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान वाहनों के लिए निहारी से खैरन खड्ड रोड, शांतला से रक्कड़ रोड, शांतला से बुधार रोड तथा तुतरू से कलोह मार्ग वैकल्पिक रूप में उपलब्ध रहेंगे।
जिला प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय अवधि के दौरान केवल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और निर्माण कार्यों में सहयोग प्रदान करें ताकि कार्य समय पर पूरा किया जा सके और भविष्य में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!