Shimla: शिमला चिट्टा तस्करी केस में बड़ा खुलासा: 2025 मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार, बैंक लेन-देन से खुली साजिश

Date:

--Advertisement--

शिमला में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छोटा शिमला पुलिस थाना को एक बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2025 के एक चर्चित चिट्टा तस्करी मामले में गहन तकनीकी और वित्तीय जांच के बाद पुलिस ने दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नमन शर्मा उर्फ गिन्नी (27), निवासी कसुम्पटी शिमला और हरीश बंसल उर्फ हैरी (27), निवासी ज्यूरी रामपुर तथा वर्तमान में मैहली शिमला के रूप में हुई है।

Advertisement

यह मामला 27 अगस्त 2025 का है, जब एसआईयू टीम ने एक वाहन से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में थाना छोटा शिमला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया था। इस केस में पुलिस पहले ही दो आरोपियों रोहित पंवार (22), निवासी ज्वालामुखी जिला कांगड़ा और कर्ण सिंह (28), निवासी कसुम्पटी जिला शिमला को गिरफ्तार कर चुकी थी।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन का सहारा लिया और कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और बैंक खातों के वित्तीय लेन-देन की गहन जांच की। इसी जांच में सामने आया कि नमन शर्मा और हरीश बंसल भी इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय रूप से शामिल थे।

पुलिस जांच में यह भी पाया गया कि चारों आरोपियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन हुए थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि चिट्टा खरीदने, परिवहन करने और सप्लाई करने की पूरी योजना मिलकर बनाई गई थी। जांच में यह भी सामने आया कि जिस वाहन से नशे की खेप लाई जा रही थी, वह नमन शर्मा उर्फ गिन्नी के नाम पर पंजीकृत था।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुख्ता सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान उनसे यह जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि यह नशा कहां से लाया गया और शिमला में किन लोगों को सप्लाई किया जाना था।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।