नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। मैसर्ज एमपीएस एंड कंपनी शिमला द्वारा आउटसोर्स आधार पर बिजली उपभोक्ता मित्र के 129 पदों पर भर्ती की जा रही है। इन पदों के लिए सोलन जिले में 11 और 12 जून को सीधे कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिसमें योग्य उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन किया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कैंपस इंटरव्यू दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित होंगे। 11 जून को इंटरव्यू मॉडल करियर सेंटर सोलन (नजदीक डिस्ट्रॉफी अस्पताल जटोली, जिला रोजगार कार्यालय) में आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 12 जून को मॉडल करियर सेंटर (उप रोजगार कार्यालय) बद्दी, नजदीक गुरुद्वारा संडोली में साक्षात्कार होंगे। दोनों स्थानों पर प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे शुरू होगी।

अधिकारी ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, मूल दस्तावेज और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि और समय पर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कोई यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन से संपर्क कर सकते हैं।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!