Shimla: रोहड़ू पुलिस का बड़ा एक्शन: 509 ग्राम चरस मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, पूरे नेटवर्क का खुलासा

Date:

--Advertisement--

नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में रोहड़ू पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाते हुए चरस तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 509 ग्राम चरस बरामदगी मामले में अहम कड़ी माने जा रहे मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला 18 मई को सामने आया था, जब रोहड़ू के मखीनाला क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन की तलाशी के दौरान 509 ग्राम चरस बरामद की थी। इस आधार पर थाना रोहड़ू में मामला दर्ज किया गया था। शुरुआती कार्रवाई में लोअर खलीनी, शिमला निवासी जितेंद्र ठाकुर (27) और राजन ठाकुर (25) को गिरफ्तार किया गया था।

Advertisement

दोनों आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़नी शुरू कीं। गहन जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस कथित मुख्य सप्लायर महेंद्र सिंह (54), निवासी चिड़गांव, जिला शिमला तक पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और पूरे तस्करी रैकेट को खत्म करने के लिए जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने साफ किया है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।