Shimla: संजौली में नाबालिग से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग का आरोप, कार्रवाई न होने पर भड़का जनाक्रोश, सड़क पर उतरे लोग

Date:

--Advertisement--

शिमला, 7 जून। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर संजौली में एक नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़छाड़, वीडियो बनाने और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद शनिवार को क्षेत्र में भारी जनाक्रोश देखने को मिला और स्थानीय लोगों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए।

पीड़ित नाबालिग लड़की के अनुसार, उत्तर प्रदेश के दो युवकों ने पहले उसका एक वीडियो बनाया और बाद में उसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि पीड़िता को एक दुकान पर बुलाया गया, जहां उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया गया। मामले की शिकायत महिला पुलिस थाना में दर्ज कराई गई थी, लेकिन एफआईआर दर्ज होने के बाद भी 24 घंटे तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई।

इसके बाद देवभूमि संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने संजौली में चक्काजाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कानून-व्यवस्था को लेकर नारेबाजी की और पुलिस से तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन और बढ़ते तनाव के बीच एक व्यक्ति को पकड़कर सड़क पर घुमाने की भी बात सामने आई।

Advertisement

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के बोह में तबाही के बीच बोले केवल सिंह पठानिया, हर प्रभावित परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है सरकार

शाहपुर के बोह और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के समर्थन में विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी वीडियो कॉल के जरिए सहायता का भरोसा दिया।

Kangra: शाहपुर के बोह में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे DC हेमराज बैरवा, 160 लोगों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था

कांगड़ा के शाहपुर स्थित बोह क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे उपायुक्त हेमराज बैरवा। प्रशासन ने 160 लोगों के लिए राहत शिविर बनाया है और भोजन, पेयजल सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं।

Kangra: शाहपुर विधानसभा की दुरगेला पंचायत के ठम्बां का 19 वर्षीय युवक HRTC बस में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नूरपुर पुलिस ने ‘नशा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत कंडवाल पुलिस बैरियर पर एचआरटीसी बस से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

हिमाचल के युवा भी पहुंचे संसद मार्च में, लाठीचार्ज के बाद मचा हड़कंप; छात्रा शरण्या बोलीं- ‘मुझे भी हिरासत में लिया गया’

दिल्ली में आयोजित संसद मार्च में हिमाचल प्रदेश के कई युवा शामिल हुए। ठियोग की छात्रा शरण्या वर्मा ने हिरासत में लिए जाने का दावा किया, जबकि लाठीचार्ज के विरोध में शिमला के रिज मैदान पर सांकेतिक धरना भी आयोजित किया गया।