चम्बा, 7 जून। हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (एसआईयू) ने साहो क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से अफीम के 878 पौधे बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि साहो क्षेत्र के अंतर्गत पुखरोटू गांव में जीतो नामक व्यक्ति ने अपने खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी है। सूचना के आधार पर इंस्पैक्टर गगनदीप और मुख्य आरक्षी अवनीश की अगुवाई में एक विशेष टीम गठित की गई और कार्रवाई की गई।

टीम ने पुखरोटू गांव में आरोपी जीतो के खेत में दबिश दी, जहां खेत में अफीम के 878 पौधे उगाए गए थे। पुलिस ने सभी पौधों को उखाड़कर कब्जे में ले लिया और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर चम्बा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह खेती कब से की जा रही थी और इसके तार किन लोगों से जुड़े हो सकते हैं।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!