पत्नी की चुनावी हार से बौखलाया पति, रातोंरात बंद कर दिया पूरे गांव का रास्ता; लोगों को हुई भारी परेशानी

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नतीजों के बाद कई रोचक और चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र की नवगठित टिक्करकलां पंचायत से सामने आया है, जहां पत्नी की चुनावी हार से नाराज एक व्यक्ति ने देर रात गांव का मुख्य रास्ता ही बंद कर दिया। इस घटना के चलते राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार टिक्करकलां पंचायत के अंतर्गत टिक्कर से नौण गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति की पत्नी पहले वार्ड सदस्य रह चुकी थी और इस बार उसने बीडीसी (पंचायत समिति) सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि चुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा।

पत्नी की हार से नाराज पति ने सोमवार देर रात शराब के नशे में टिक्कर-नौण मार्ग पर भारी लकड़ियां और तख्ते रखकर रास्ता बंद कर दिया। बताया गया कि वह रास्ते से गुजरने वाले लोगों को रोकने लगा और अपनी नाराजगी जाहिर करता रहा। अचानक रास्ता बंद होने से ग्रामीणों और अन्य राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हालांकि सुबह होते ही संबंधित व्यक्ति ने स्वयं रास्ता खोल दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान सुरेश शर्मा को दी। प्रधान सुरेश शर्मा ने बताया कि संबंधित व्यक्ति पहले भी शराब के नशे में इस तरह की हरकतें कर चुका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है और उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए रास्ता खोल दिया है।

यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और चुनाव परिणामों के बाद सामने आए सबसे अनोखे मामलों में से एक मानी जा रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HP Board को मिला नया सचिव! पद संभालते ही एक्शन मोड में दिखे अंकुश शर्मा, विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा वादा

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला को नया सचिव मिल गया है। 2018 बैच के HAS अधिकारी अंकुश शर्मा ने पदभार संभालते ही बोर्ड की विभिन्न शाखाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों को बेहतर, पारदर्शी व तकनीक-सक्षम सेवाएं देने का भरोसा जताया।

Kangra: शाहपुर के धारकंडी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, विधायक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों को दिए राहत-बचाव तेज करने के निर्देश

कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के बीच विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाने और बंद सड़कों को जल्द खोलने पर जोर दिया गया है।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया विद्यालय और प्रदेश का मान

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के कक्षा 12वीं के छात्र वरुण चंदेल ने अग्निवीर परीक्षा उत्तीर्ण कर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इससे पहले उन्होंने नेपाल में आयोजित इंडो–नेपाल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया था।

Himachal: खुदाई से पहले यह ऐप नहीं देखा तो हो सकता है बड़ा नुकसान! DC अनुपम कश्यप ने सभी विभागों और लोगों को किया...

शिमला में आयोजित कार्यशाला में DC अनुपम कश्यप ने “Call Before You Dig (CBuD)” ऐप के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खुदाई शुरू करने से पहले ऐप का इस्तेमाल करने से भूमिगत पाइपलाइन, बिजली और गैस लाइनों को नुकसान से बचाया जा सकता है।